Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Ambani Wedding: अन्न सेवा से शुरू हुई अनंत अंबानी के विवाह पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत, 51 हजार लोगों को परोसा जाएगा खाना

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 02:30 AM (IST)

    उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत अन्न सेवा से हुई। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के ...और पढ़ें

    अन्न सेवा से शुरू हुई अनंत अंबानी के विवाह पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत। (Photo Credit-Instagram)
    अन्न सेवा से शुरू हुई अनंत अंबानी के विवाह पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत। (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद लेने के लिए अन्न सेवा
    2. लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद उठाया
    3. अंबानी परिवार में अन्न सेवा की परंपरा पुरानी

    जेएनएन, नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत अन्न सेवा से हुई। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा।

    राधिका की नानी और मां-पिता वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को भोजन परोसा जा रहा है जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

    स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद लेने के लिए अन्न सेवा

    अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह के लिए स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद लेने के लिए अन्न सेवा का आयोजन किया है।

    अंबानी परिवार में अन्न सेवा की परंपरा पुरानी

    भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद उठाया। प्रसिद्ध गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से समां बांधा। अंबानी परिवार में अन्न सेवा की परंपरा पुरानी है।

    ये भी पढ़ें: ADR Report: राष्ट्रीय दलों की आय 3077 करोड़ रुपये, जानिए कितनी है भाजपा-कांग्रेस की हिस्सेदारी