Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टेज पर डांस करते-करते दांत से मुर्गी का काटा सिर, रोंगटे खड़े कर देगी आंध्र प्रदेश के डांसर की करतूत; FIR दर्ज

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 10:10 AM (IST)

    Andhra Pradesh Police पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा है कि सोशल मीडिया पर एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स ने डांस शो में म ...और पढ़ें

    मुर्गी का सिर काटकर मारने के आरोप में डांसर पर केस दर्ज। (फोटो, पेटा इंडिया इंस्टाग्राम)
    मुर्गी का सिर काटकर मारने के आरोप में डांसर पर केस दर्ज। (फोटो, पेटा इंडिया इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. डांसर और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    2. डांसर के खिलाफ कई धाराओं के में एफआईआर दर्ज
    3. दुर्व्यवहार करने वालों का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाए- पेटा

    डिजिटल डेस्क, विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विशाखापट्टनम के पास अनकापल्ली जिले में एक डांस शो के दौरान एक प्रतिभागी ने जानबूझकर मुर्गी का सिर काटकर उसे मार डाला, जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

    जानवरों के लिए हित के लिए काम करने वाली संस्था पेटा (PETA) इस मामले का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पेटा ने ही शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत की थी।

    डांसर और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा, "सोशल मीडिया पर एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया। वीडियो में एक शख्स ने डांस शो में मुर्गी का सिर काटकर उसे बर्बरतापूर्वक मार डाला, पेटा इंडिया ने अनकापल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर डांसर और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।"

    कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज

    पेटा ने बयान में आगे कहा है कि एफआईआर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है। कार्यक्रम में मौजूद किसी ने इस घटना की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

    दुर्व्यवहार करने वालों का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाए

    पेटा इंडिया ने पुलिस से मांग करते हुए कहा है कि पशुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाए और उन्हें परामर्श दिया जाए। क्योंकि जानवरों के साथ गलत आचरण करना मनोवैज्ञानिक गड़बड़ी का संकेत है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: गोवा के क्लब में गलत हरकत करने पर IPS ऑफिसर हुआ था सस्पेंड, अब 11 महीने बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने रद्द किया निलंबन