Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सरेंडर करना चाहता हूं लेकिन...', सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में अनमोल बिश्नोई ने कोर्ट में दी अर्जी

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 09:02 AM (IST)

    गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने मुंबई की स्पेशल कोर्ट में सलमान खान के घर फायरिंग मामले में सरेंडर करने की अर्जी दी है। तिहाड़ जेल में बंद अनमोल ने निष्पक्ष ...और पढ़ें

    तिहाड़ जेल में बंद अनमोल बिश्नोई ने कोर्ट में लगाई अर्जी।

    तिहाड़ जेल में बंद अनमोल बिश्नोई ने कोर्ट में लगाई अर्जी।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इसमें उसने निष्पक्ष सुनवाई और न्याय के हित में 2024 में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में सरेंडर करने की मांग की है।

    बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल को पिछले साल नवंबर में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था और उसके बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। वह कई सनसनीखेज मामलों में वांछित था, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी भी शामिल है।

    'करना चाहता हूं कोर्ट के सामने सरेंडर'

    स्पेशल MCOCA कोर्ट में दायर याचिका में अनमोल ने कहा कि वह निष्पक्ष सुनवाई और न्याय के हित में चल रहे मुकदमे का सामना करने और न्यायिक कार्यवाही में शामिल होने के लिए स्वेच्छा से कोर्ट के सामने सरेंडर करना चाहता है।

    उसने कहा कि वह पहले से ही किसी दूसरे (NIA) मामले में कानून की कस्टडी में है और कोर्ट के उचित आदेश के बिना व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं हो सकता।

    उसने जोर देकर कहा कि मौजूदा मामले में उनके सरेंडर को औपचारिक रूप से दर्ज करने और वर्चुअल या फिजिकल रिमांड की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए कोर्ट में उसकी मौजूदगी जरूरी थी।

    'जारी किया जाए प्रोडक्शन वारंट'

    अनमोल ने कोर्ट से गुजारिश की कि उसे पेश करने के लिए तिहाड़ जेल को प्रोडक्शन वारंट जारी किया जाए। उसकी अर्जी में कहा गया, "इससे प्रॉसिक्यूशन को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि, इससे ट्रायल और कानूनी कार्यवाही में तेजी आएगी और कानूनी प्रक्रिया के गलत इस्तेमाल को भी रोका जा सकेगा।"

    खबरें और भी

    अर्जी में बताया गया कि इस मामले में ट्रायल शुरू हो चुका है और उनकी गैर-मौजूदगी में तीन गवाहों से पूछताछ भी हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: कौन है लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल? भारत में 18 केस दर्ज, अमेरिका से डिपोर्ट कर लाया गया भारत