विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हंदवाड़ा में सेना ने नाकाम किया आतंकी हमला, 4 आतंकी हुए ढेर

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 06:19 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 06:36 PM (IST)

पाक नापाक हरकतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रही है। हंदवाड़ा में सेना के जवानों ने लंगेट कैंप पर आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है।

News Article Hero Image

हंदवाड़ा, एएनआई। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना ने बड़ा आतंकी हमला नाकाम कर दिया है। आतंकियों ने सीमापार से घुसपैठ कर हंदवाड़ा के लांगेत सेना कैंप को निशाना बनाया। गुरुवार सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे 30 राष्ट्रीय रायफल्स के मेन गेट के बाहर पहुंचे आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने आतंकियों की फायरिंग का करारा जवाब देते हुए चार आतंकियों को मार गिराया।

आतंकियों के पास से तीन ए के 47 राइफल भी बरामद की गई है। सूत्रों के मुताबिक मारे गए तीनों आतंकी पाकिस्तानी हैं। इससे पहले बीती रात सेना ने एलओसी पर घुसपैठ की तीन कोशिशों को भी नाकाम कर दिया।

रुक-रुक कर होती रही फायरिंग

सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद तकरीबन 15 मिनट तक फायरिंग रुकी रही। इस दौरान सेना ने कैंप को चारों तरफ से घेर लिया। सेना की हलचल देख आतंकी ने फिर फायरिंग शुरू कर दी। कुछ देर तक जारी रही फायरिंग के बाद सेना ने तीसरे आतंकी मार गिराया। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में बताते हुए कर्नल राजीव सराहन ने बताया कि मुस्तैद संतरियों के ऊपर आतंकियों ने हमला किया जिसे तत्परता से नाकाम कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दहशतगर्दों के पास से दवाएं बरामद की गई हैं जिन पर मेड इन पाकिस्तान की मुहर लगी हुई है।

तस्वीरें: हंदवाड़ा में सेना के कैंप पर आतंकी हमला नाकाम

सेना की पोशाक में थे आतंकी

बताया जा रहा है कि आतंकी फिदायीन हमले के फिराक में थे। सभी आतंकी सेना की वर्दी में थे। इस आतंकी हमले में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं। आतंकियों के लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की संभावना भी जताई जा रही है।

कुछ इस तरह से पहचाना जाता है भारतीय सेना के जवानों व ऑफिसर्स का रैंक

उड़ी हमले के बाद हंदवाड़ा में कई बार हुआ आतंकी हमला

बताते चलें कि बीते माह उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले के अगले ही दिन आतंकियों ने हंदवाड़ा के लंगेट पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया था। देर रात आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया था। आतंकियों और सुरक्षा जवानों के बीच तकरीबन 15 मिनट तक गोलीबारी होती रही थी। इसके बाद आतंकी मौके से भाग गए थे।

इससे पहले सितंबर माह में ही आतंकियों ने हंदवाड़ा में सेना के काफिले को निशाना बनाया था। आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था। हमले में 3 जवान घायल हो गए थे।

पढ़ें- बौखलाया पाक, सीमा पर ताबड़तोड़ गोलाबारी

सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा पाक

पीओके में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी बौखलाए हुए हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।सीमा पर गोलाबारी कर रही पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को राजौरी के नौशहरा, जम्मू के प्लांवाला व पुंछ के बलनोई सेक्टर में ताबड़तोड़ मोर्टार व रॉकेट के गोले दागकर साफ कर दिया कि वह शांति के पक्ष में नहीं। पाकिस्तान भारतीय चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना रहा है।

अखनूर में दागे गए थे मोर्टार

अमूमन रात के अंधेरे में गोलीबारी करने वाले पाकिस्तान ने अखनूर तहसील के प्लांवाला सेक्टर में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के बाद 81 एमएम के मोर्टार के गोले दागने शुरू किए, जो देर शाम तक जारी रहे। सूत्रों के अनुसार गोलाबारी में सेना का जवान धीरेंद्र विष्ट जख्मी हुए थे।

पढ़ें- आतंकी हमले के खतरे को लेकर सुरक्षा कड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।