Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam: नाबालिग नौकरानी से मारपीट के आरोप में सेना का मेजर गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 05:30 AM (IST)

    असम के दिमा हसाओ जिले में सेना के मेजर और उनकी पत्नी को अपनी घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसपी मयंक कुमार ने कहा ...और पढ़ें

    असम के दिमा हसाओ में सेना का मेजर गिरफ्तार, नौकरानी को प्रताड़ित करने का आरोप।
    असम के दिमा हसाओ में सेना का मेजर गिरफ्तार, नौकरानी को प्रताड़ित करने का आरोप।

    हाफलोंग, पीटीआई। असम के दिमा हसाओ जिले में सेना के एक मेजर और उनकी पत्नी को अपनी घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिमा हसाओ के एसपी मयंक कुमार ने कहा कि उन्हें रविवार को सूचना मिली कि नाबालिग लड़की को क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित किया गया।

    POCSO के तहत दर्ज 

    एसपी मयंक कुमार ने कहा कि हाफलोंग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता, एससी और एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    ये भी पढ़ें: जोशीमठ में मकानों के नुकसान पर बिल्डिंग परमिट प्रणाली सहित कई वजहें आई सामने, रिपोर्ट में जताई गई चिंता

    पुलिस ने मेजर को न्यायिक हिरासत में भेजा 

    एसपी ने कहा, जांच के दौरान प्रथम दृष्टया सेना के मेजर और उनकी पत्नी के खिलाफ सबूत पाए गए और उन्हें मामले के सिलसिले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि लड़की को चिकित्सा उपचार सहित आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। एसपी मयंक कुमार ने कहा, आगे की जांच चल रही है। जांच के नतीजे के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ें: KCR की बेटी K Kavitha को दिल्ली शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

    खबरें और भी