Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस लुप्त होते राजवंश के आसपास जमा लोगों की भीड़: जेटली

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 24 Feb 2017 01:25 AM (IST)

    भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट पर लिखा कि कांग्रेस ने नोटबंदी का कड़ा विरोध किया था, लेकिन सरकार के इस फैसले को गरीबों का जबरदस्त समर्थन ...और पढ़ें

    कांग्रेस लुप्त होते राजवंश के आसपास जमा लोगों की भीड़: जेटली
    कांग्रेस लुप्त होते राजवंश के आसपास जमा लोगों की भीड़: जेटली

    नई दिल्ली, प्रेट्र। ओडिशा और महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन से उत्साहित केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक लुप्त होते राजवंश के आसपास जमा लोगों की भीड़ करार दिया है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट पर लिखा कि कांग्रेस ने नोटबंदी का कड़ा विरोध किया था, लेकिन सरकार के इस फैसले को गरीबों का जबरदस्त समर्थन मिला है। भाजपा ने महाराष्ट्र में निकाय चुनावों में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। पूर्वी राज्य ओडिशा में भी महत्वपूर्ण लाभ लिया है।

    कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व पर प्रहार करते हुए जेटली ने कहा कि यदि वर्तमान प्रतिनिधि में दल या देश का नेतृत्व करने की क्षमता का अभाव होता है, तो इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ता है। यह लुप्त होते राजवंश के चारों ओर जमा लोगों की भीड़ जैसा हो जाता है। कांग्रेस के मामले में भी अब यह स्पष्ट प्रतीत होता है। कांग्रेस ने एक जिम्मेदार राजनीतिक संगठन की अपनी छवि खो दी है।

    BMC चुनावः शिवसेना से मात्र 2 सीट पीछे भाजपा, पंकजा ने दिया इस्तीफा

    खबरें और भी