केरलम में जज के बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को कुचला, जांच जारी
केरलम के चेरानेल्लूर में एक मर्सिडीज कार की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत हो गई। कार चला रहे एडिशनल ...और पढ़ें
-1792949283405_m.webp)
केरलम में जज के बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को कुचला (सांकेतिक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरलम में मर्सिडीज-बेंज कार की टक्कर से एक स्कूटर सवार की मौत हो गई। बताया गया है कि इस कार को एक एडिशनल सेशन जज का नाबालिग बेटा चला रहा था।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा चेरानेल्लूर के पास रविवार तड़के दो से तीन बजे के बीच हुआ। पुलिस ने बताया कि पहले आरोपित को हिरासत में लिया गया और बाद में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (किशोर न्याय अधिनियम) के प्रविधानों के तहत उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है। राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्नीथला ने कहा कि पीड़ित परिवार को जांच को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। जो अपनी गाड़ियों से लोगों को कुचलते हैं या उनकी जान लेते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कितने प्रभावशाली या ताकतवर हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
