विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arunachal Pradesh: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, अरुणाचल में दो उल्फा-आई कैडरों को किया गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 02 Oct 2023 03:48 PM (IST)

सुरक्षा बलों ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में उल्फा-आई के दो कैडरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते ...और पढ़ें

अरुणाचल प्रदेश में दो उल्फा-आई के कैडर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अरुणाचल प्रदेश में दो उल्फा-आई के कैडर गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. दोनों कैडरों के पास से हथियार बरामद
  2. आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे- पुलिस

पीटीआई, ईटानगर। सुरक्षा बलों ने सोमवार (2 अक्टूबर) को अरुणाचल प्रदेश में उल्फा-आई के दो कैडरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने तिरप जिले में एक अभियान के दौरान उल्फा कैडरों को गिरफ्तार किया।

राज्य के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इनपुट के आधार पर असम राइफल्स की खोंसा बटालियन और अरुणाचल प्रदेश पुलिस की एक संयुक्त टीम ने रविवार को विद्रोहियों को गिरफ्तार कर लिया। ये विद्रोहियों म्यांमार से अरुणाचल प्रदेश में एंट्री कर चुके थे और असम में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

दोनों के पास से हथियार बरामद

अरुणाचल पुलिस के अधिकारी ने कहा कि दोनों कैडरों की पहचान नीलुतपल असोम उर्फ ​​मोनजीत गोगोई और उपेन असोम उर्फ ​​रुहिनी गोगोई के रूप में की गई है। दोनों असम के रहने वाले हैं और पिछले साल संगठन में भर्ती हुए थे। अधिकारी ने कहा, दोनों के पास से एक .32 और एक 9 मिमी पिस्तौल बरामद की गई।

आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे- पुलिस

पुलिस अधिकारी ने कहा कि म्यांमार से संबंधित आतंकवादी खतरनाक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, इस साल अकेले अरुणाचल प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में उल्फा (आई) कैडरों की कई गिरफ्तारियां और आत्मसमर्पण हुए हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से प्रतिबंधित संगठन उल्फा-आई की गतिविधियों को झटका लगा है।

बता दें कि उल्फा-आई पूर्वोत्तर और असम में सक्रिय एक उग्रवादी संगठन हैं। यह संगठन हिंसा संघर्ष के द्वारा असम को एक स्वतंत्र राज्य बनाने की मांग करता है। भारत सरकार ने इसे साल 1990 में बैन कर दिया था, साथ ही इसे आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें: Manipur: आदिवासी बहुल चुराचांदपुर जिले में पूर्ण बंद का एलान, सरकार को दिया 48 घंटे का समय; ये है पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।