दीवाली-छठ पर चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें, बढ़ती भीड़ के बीच आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव; दिए निर्देश
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दीवाली और छठ पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए आनंद विहार स्टेशन का दौरा किया। ...और पढ़ें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।
HighLights
रेल मंत्री ने आनंद विहार स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
दिवाली-छठ पर बढ़ती भीड़ के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के निर्देश।
भीड़ वाले रूटों पर और ट्रेनें चलाने का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यात्री सुविधाओं, भीड़ नियंत्रण और विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया।
यात्रियों की मांग पर उन्होंने अधिकारियों को अगले कुछ घंटों में आनंद विहार से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ वाले रूटों पर टिकट बुकिंग की समीक्षा की जा रही है।
रेल मंत्री ने बताया कि जिस रूट पर टिकटों की अधिक बुकिंग होगी, वहां अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्म, टिकटिंग एरिया और यात्रियों के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया।
वैष्णव ने कहा कि इस साल अभी तक 18 हजार अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। रूटों का सर्वे किया जा रहा है और जिस रूट पर भीड़ बढ़ेगी, उस पर अतिरिक्त ट्रेन का संचालन किया जाएगा।