Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'रेलवे में 9.5 साल में हुआ 40 हजार किलोमीटर का विद्युतीकरण', रेल मंत्री ने किया रोलिंग ब्लॉक प्रणाली का जिक्र

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 12:10 AM (IST)

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9.5 वर्षों में रेल ...और पढ़ें

    देश को अधिक से अधिक परिवहन को रेलवे की ओर स्थानांतरित करने की आवश्यकताः रेल मंत्री।
    देश को अधिक से अधिक परिवहन को रेलवे की ओर स्थानांतरित करने की आवश्यकताः रेल मंत्री।

    HighLights

    1. 9.5 साल में रेलवे में हुआ 40 हजार किलोमीटर का विद्युतीकरणः रेल मंत्री
    2. पूरे रेलवे का विद्युतीकरण करने के बाद होगा संभव: रेल मंत्री

    एएनआई, नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9.5 वर्षों में रेलवे में 40 हजार किलोमीटर का विद्युतीकरण हुआ है। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें अपने ऊर्जा संसाधनों का उपयोग करके अधिक परिवहन करना होगा। पूरे रेलवे का विद्युतीकरण करने के बाद यह संभव हो सकेगा।

    अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

    अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आइआरपीएस) सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारे देश में बिजली बनाई जाती है और रेलवे में उपयोग की जाती है, तो इससे तेल आयात करने का खर्च कम हो जाता है। इस प्रकार मोदी जी की दूरदर्शी सोच परिलक्षित होती है। इसलिए देश को अधिक से अधिक परिवहन को रेलवे की ओर स्थानांतरित करने की आवश्यकता है।

    रोलिंग ब्लॉक प्रणाली पर पहले उठते थे सवाल

    उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि इसके लिए बेहतर रखरखाव, बेहतर विश्वसनीयता, बेहतर गति और बेहतर सुरक्षा लाना हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है। इसलिए, आप सभी को इसमें पूरा योगदान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे में लगभग एक साल पहले शुरू की गई रोलिंग ब्लॉक प्रणाली पर हर किसी के मन में एक सवाल था। आज हर कोई पूछ रहा है कि ऐसा पहले क्यों नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ेंः Deepfake को लेकर एक्शन की तैयारी में सरकार! अश्विनी वैष्णव बोले- अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं उठाते पर्याप्त कदम तो...

    उन्होंने काह कि भारतीय रेलवे में रोलिंग ब्लाक प्रणाली एक अवधारणा है जो दो सप्ताह पहले रखरखाव, मरम्मत और प्रतिस्थापन कार्य की योजना बनाती है। फिर योजना के अनुसार कार्य को अंजाम दिया जाता है। रोलिंग ब्लॉक प्रोग्राम यह सुनिश्चित करता है कि अगले 26-सप्ताह का शेड्यूल हमेशा ज्ञात रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः सभी यात्रियों को मिलेगा कंफर्म टिकट! देश में चलेंगी तीन हजार नई ट्रेनें, पढ़िए क्या है रेल मंत्री का मेगा प्लान