Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिंगापुर की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस ने उठाया सवाल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 02:03 AM (IST)

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सिंगापुर की ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सरमा को विकास और ...और पढ़ें

    सिंगापुर की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस ने उठाया सवाल (फाइल फोटो)
    सिंगापुर की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस ने उठाया सवाल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा हुए सम्मानित।
    2. सिंगापुर की ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप से सम्मानित हुए सीएम सरमा।
    3. असम के मुख्यमंत्री को मिले सम्मान पर कांग्रेस ने उठाया प्रश्न।

    गुवाहाटी, पीटीआई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सिंगापुर की ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सरमा को विकास और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के मुद्दे को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है।

    असम के पहले मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा

    इसमें कहा गया है कि वह यह फेलोशिप पाने वाले असम के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। फेलोशिप के हिस्से के रूप में हिमंत बिस्वा सरमा को सार्वजनिक कार्यों और विकास में उनके समर्पित नेतृत्व के लिए निमंत्रण भेजा गया है। ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप के जरिए उन्हें सिंगापुर आने का निमंत्रण दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'तुष्टीकरण के कारण पूर्व सरकारों ने नहीं मनाया हैदराबाद मुक्ति दिवस', शाह बोले- इतिहास से मुंह नहीं मोड़ सकते

    सिंगापुर के संस्थापक ली कुआन यू के नाम पर शुरू हुई फेलोशिप

    गौरतलब है कि यह फेलोशिप व्यक्तियों को उनके राष्ट्र के विकास और सिंगापुर के साथ द्विपक्षीय संबंधों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान की जाती है। फेलोशिप सिंगापुर के संस्थापक प्रधानमंत्री ली कुआन यू को राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि के रूप में शुरू की गई थी।

    इन नेताओं को किया जा चुका है सम्मानित

    इस उपलब्धि के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया की सूची में असम के मुख्यमंत्री सरमा भी शामिल हो गए हैं।

    खबरें और भी

    असम कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए फैसले पर सवाल

    इस बीच, असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने सरमा को फेलोशिप देने के सिंगापुर सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि वह इसे वापस लेने के लिए लिखेंगे। मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप प्रदान करने के सिंगापुर सरकार के फैसले से चकित हूं। सिंगापुर के जनक ली कुआन यू एक अनुकरणीय राजनेता थे, जिन्होंने जीवन भर ईमानदारी, कड़ी मेहनत और सभ्यता का प्रदर्शन किया।

    यह भी पढ़ें- Pralay Missiles: चीन और पाकिस्तानी खेमे पर कहर बरपाएगी 'प्रलय', 500 किमी तक लक्ष्य को भेदने में कारगर