Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, करीमगंज में भूस्खलन से तीन नाबालिगों समेत पांच लोगों की मौत

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 19 Jun 2024 09:16 AM (IST)

    असम में बाढ़ की वजह कई जिलों में भूस्खलन की घटना घटी है। राज्य के करीमगंज जिले में भूस्खलन की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में बाढ़ की वजह से ...और पढ़ें

    असम में बाढ़ की वजह से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।फोटो सोर्स: एएनआई)
    असम में बाढ़ की वजह से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।फोटो सोर्स: एएनआई)

    HighLights

    1. बाढ़ की वजह से राज्य में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
    2. बाढ़ की वजह से ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

    एएनआई,  करीमगंज। Flood Situation In Assam। असम के करीमगंज जिले के बदरपुर इलाके में भूस्खलन में तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। करीमगंज के  पुलिस अधीक्षक, पार्थ प्रोतिम दास ने जानकारी दी कि असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है। राज्य में बाढ़ की वजह से 15 जिलों के 1.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से राज्य में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

    गुवाहाटी में लगातार बारिश होने की भविष्यवाणी

    बता दें कि बाढ़ की वजह से ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी कोपिली का जलस्तर नागांव जिले के कामपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को एक सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए गुवाहाटी में लगातार बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

    चक्रवात रेमल के कारण असम में भारी बारिश

    बताते चलें कि चक्रवात रेमल के कारण असम में भारी बारिश हुई है, जिससे व्यापक बाढ़ आ गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ के कारण 14 जिले और 309 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें करीमगंज सबसे अधिक प्रभावित है।

    यह भी पढ़ें: Assam Rain: असम में हो रही मूसलाधार बारिश, ब्रह्मपुत्र नदी का बढ़ा जलस्तर; IMD ने जारी किया अलर्ट

    खबरें और भी