Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam Flood: असम में गंभीर बनी हुई है बाढ़ की स्थिति, मुख्यमंत्री सरमा ने बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का किया दौरा; अबतक 78 की मौत

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 11:45 PM (IST)

    Assam Flood असम इन दिनों बाढ़ से जूझ रहा है। राज्य के 29 जिलों के 24 लाख लोग प्रभावित हैं और कई स्थानों पर प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही ह ...और पढ़ें

    असम में ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर (फाइल फोटो)
    असम में ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर रही
    2. मरने वालों की संख्या बढ़कर 70
    3. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

    पीटीआई, गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी रही। ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। 29 जिलों के करीब 24 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है। इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। 53 हजार से अधिक लोग 577 राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं, वहीं मणिपुर के इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है।

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कामरूप जिले में राहत शिविरों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस बीच गुवाहाटी में स्कूटर से फिसलकर नाले में गिरे बच्चे का शव तीन दिन बाद रविवार को मिल गया है।

    गोवा के जलप्रपात में 80 लोग फंसे

    गोवा के पाली जलप्रपात में रविवार को भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ जाने के बाद करीब 80 लोग फंस गए। इनमें से 50 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 30 लोग अब भी फंसे हुए हैं।

    ठाणे में बारिश के बीच फंसे 49 लोगों को बचाया गया

    महाराष्ट्र के ठाणे में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में जलमग्न एक रिसार्ट से रविवार को एनडीआरएफ ने 49 लोगों बचाया। एनडीआरएफ ने पालघर में 16 ग्रामीणों को भी बचाया। ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे उसी समय पास के तानसा बांध में जलस्तर बढ़ने के बाद आई बाढ़ में फंस गए थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Assam में बाढ़ से हाहाकार, 58 लोगों ने गंवाई जान तो जलमग्न हुए सैकड़ों घर; इंसान के साथ बेजुबान भी तड़पने को मजबूर