विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नगांव उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, गौरव गोगोई और भूपेश बघेल की कार पर पथराव

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:31 PM (IST)

नगांव लोकसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी और लाठीचार्ज भी हुआ।

नगांव उपचुनाव प्रचार के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प

नगांव उपचुनाव प्रचार के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी और कार्यकर्ताओं के बीच गुत्थम-गुत्था इतनी बढ़ गई कि क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस का कहना है कि दो हमलावर हिरासत में लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि यह घटना समागुरी विधानसभा क्षेत्र में शाम चार बजे हुई, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतृत्व में एक रैली लारिमुख में एक सार्वजनिक बैठक के लिए जा रही थी। भाजपा समर्थक बारामा बाजार में कांग्रेस नेताओं को काले झंडे दिखाने के लिए इकट्ठा हुए थे।

एक अधिकारी ने कहा,जब 30 से 40 कांग्रेस कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर उस क्षेत्र से गुजरे, तो गौरव गोगोई गो बैक, कांग्रेस गो बैक जैसे नारे लगाए गए, जिससे तनाव उत्पन्न हुआ।

कांग्रेस का काफिला बैठक के बाद उसी मार्ग से वापस आया, तो संदिग्ध भाजपा समर्थकों ने विपक्षी पार्टी के वाहनों पर पत्थर फेंके। उन्होंने कहा, क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों ने हमलावरों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। कांग्रेस कार्यकर्ता फिर लाठियों के साथ मौके पर लौट आए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। दो कांग्रेस वाहनों की खिड़कियां टूट गईं। कुछ पत्रकारों को भी हल्की चोटें आईं हैं। गोगोई व बघेल अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ सीआरपीएफ और असम पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में बारामा बाजार से गुजरे।

एक अन्य अधिकारी ने कहा,कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा प्रदान की गई और स्थिति को नियंत्रित किया गया। हम हमलावरों में से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि नगांव उपचुनाव के लिए मतदान छह अक्टूबर को होगा और मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।

कांग्रेस नेता गोगोई ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थरों और बोतलों से उस कार पर हमला किया जिसमें वह और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यात्रा कर रहे थे। कथित हमले का एक वीडियो साझा करते हुए लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता ने कहा, बेशक मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम पुलिस को गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र भेज सकते हैं, लेकिन अब असम में इन पत्थर फेंकने वालों को खोजने में पूरी तरह असमर्थ होंगे।

वेणुगोपाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

इस घटना को लेकर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने बीजेपी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्बा सरमा पर राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए गुंडे भेजने का आरोप लगाया।

वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा कि वरिष्ठ नेताओं पर हुआ यह हमला साफ दर्शाता है कि असम की बीजेपी सरकार चुनाव से कितनी बुरी तरह घबरा चुकी है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।