Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam: ट्यूशन से लौट रही दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, दरिंदों ने बेहोशी की हालत में छोड़ा

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 23 Aug 2024 10:23 AM (IST)

    Assam Rape नागांव में बीते दिन दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। लड़ ...और पढ़ें

    Assam Rape असम में मासूम से रेप।
    Assam Rape असम में मासूम से रेप।

    एजेंसी, गुवाहाटी। असम के नागांव जिले में गुरुवार शाम तीन दरिंदों ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बना दिया। दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया।

    ट्यूशन क्लास से लौट रही थी लड़की

    पुलिस ने कहा कि लड़की शाम 6 बजे अपनी ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    दोषियों के पकड़े जाने तक अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान 

    घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के लोगों में काफी रोष है। नागरिक समाज और छात्र संगठनों ने दोषियों के पकड़े जाने तक अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है।