Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam: बाल विवाह के खिलाफ असम पुलिस ने अपनाया सख्त रुख, विशेष अभियान के तहत एक हजार से अधिक आरोपी गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 11:35 AM (GMT+05:30)

    Assam Child Marriage Campaign असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। बाल विवाह के खिलाफ असम पुलिस एक विशेष अभियान चला ...और पढ़ें

    बाल विवाह के खिलाफ असम पुलिस ने अपनाया सख्त रुख (प्रतीकात्मक फोटो)
    बाल विवाह के खिलाफ असम पुलिस ने अपनाया सख्त रुख (प्रतीकात्मक फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। बचपन को इंसान के जीवन का सबसे सुखद दौर कहा जाता है। वहीं अगर इस कच्ची उम्र में बच्चे को जन्म देना पड़े तो ऐसा नहीं रह जाता। भारत के कई राज्यों में लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र से पहले कर दी जाती है, और असम इन राज्यों में से एक है। इस प्रथा के खिलाफ असम सरकार द्वारा उठाए जा रहे कड़े कदमों के कारण पूर्वोत्तर राज्य ने राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है।

    असम राज्य में बाल विवाह के खिलाफ असम पुलिस एक विशेष अभियान चला रही है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर ट्वीट कर कहा कि राज्य में असम पुलिस बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है। असम पुलिस ने एक विशेष अभियान में एक हजार से अधिक आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले सीएम सरमा ने एक्स पर बताया था कि असम में पुलिस ने सुबह तक 800 आरोपीयों को गिरफ्तार किया था। 

    सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सामाजिक खतरे से संबंधित मामलों में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है।

    इस साल की शुरुआत में बाल विवाह के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई के पहले दौर के दौरान, राज्य भर में हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    सीएम सरमा ने 11 सितंबर को असम विधानसभा में बताया था कि पिछले पांच वर्षों में बाल विवाह से संबंधित मामलों में कुल 3,907 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी गिरफ्तार लोगों में से 3,319 यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम, 2012 (POCSO) के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Karnataka: कार चलाते समय लगी झपकी, ट्रक से जोरदार टक्कर होने के बाद लगी आग; मां और मासूम बच्ची की झुलसकर मौत

    यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने ड्रग्स प्लांटिंग मामले में पूर्व IPS संजीव भट्ट की याचिका की खारिज, तीन लाख का लगाया जुर्माना

    खबरें और भी