Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहलगाम हमले पर विवादित पोस्ट करना असम के छात्र को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Fri, 25 Apr 2025 04:04 PM (IST)

    असम पुलिस ने असम विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र को हिरासत में लिया है। उस पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। छात्र ने फे ...और पढ़ें

    असम विश्वविद्यालय के छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रतीकात्मक तस्वीर
    असम विश्वविद्यालय के छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. असम विश्वविद्यालय के एक छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया।
    2. छात्र पर पहलगाम आतंकी हमले में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप।
    3. फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए दिया था भड़काऊ बयान।

    सिलचर, पीटीआई। पहलगाम हमले के बाद सिलचर पुलिस ने असम विश्वविद्यालय के एक छात्र को हिरासत में लिया है। आरोपी छात्र पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर पहलगाम हमले से जुड़े भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले पोस्ट शेयर किए हैं।

    असम पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी छात्र अभी पुलिस की हिरासत में है। उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

    यह भी पढ़ें- 'हमला याद दिलाता है कि आंतकवाद...', पहलगाम अटैक पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने क्या कहा?

    ABVP ने दर्ज करवाई शिकायत

    दरअसल असम विश्वविद्यालय की विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत के अनुसार, असम विश्वविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र की शिक्षा प्राप्त करने वाले एक छात्र ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उसने पहलगाम हमले की आलोचना करने के लिए ABVP समेत कई लोगों का विरोध किया था और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

    आरोपी छात्र ने मांगी माफी

    बता दें कि मंगलवार को जम्मू कश्मीर स्थित पहलगाम की बैसरन घाटी में आतकियों ने 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, आरोपी छात्र के खिलाफ मामला बढ़ने के बाद उसने अपनी फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी। वहीं, एक दूसरा वीडियो शेयर करते हुए उसने माफी भी मांगी है। उसका कहना है कि वो किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था।

    असम सीएम का सख्त आदेश

    इससे पहले असम पुलिस ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान का बचाव करने वाले विपक्षी विधायक अमिनुल इस्लाम को भी देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान को समर्थन देने वाला कोई भी शख्स बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस को भी इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'अंतरिम आदेश के खिलाफ...', वक्फ अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट में क्या बोली केंद्र सरकार?