Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Myanmar: भारतीय सीमा लांघकर आए म्यांमार के 29 और सैनिक, अभी भी हजारों म्यांमारी घुसने की ताक में

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 12:05 AM (IST)

    म्यांमार के कम से कम 29 और सैनिक गुरुवार को भारतीय सीमा के अंदर मिजोरम में घुस आए हैं। भारतीय सीमा से लगे म्यांमार स्थित सैन्य बेस पर विद्रोहियों के ह ...और पढ़ें

    मिजोरम के जोखवतार में स्थित शरणार्थी शिविर (फोटो: रायटर/ एएनआई)
    मिजोरम के जोखवतार में स्थित शरणार्थी शिविर (फोटो: रायटर/ एएनआई)

    HighLights

    1. म्यांमार के 29 और सैनिक मिजोरम में शरण लेने घुसे
    2. मिजोरम के जोखवतार में 4-5 शरणार्थी शिविर चल रहे

    एएनआई, जोखवतार। म्यांमार के कम से कम 29 और सैनिक गुरुवार को भारतीय सीमा के अंदर मिजोरम में घुस आए हैं। भारतीय सीमा से लगे म्यांमार स्थित सैन्य बेस पर विद्रोहियों के हमले के बाद यह लोग भारत में सीमा लांघ कर आए हैं। पिछले 72 घंटों में म्यांमार के चिन प्रांत से भारत के मिजोरम में करीब 6000 विद्रोहियों के घुस आने के बाद हजारों अभी भी भारतीय सीमा में घुसपैठ की ताक में हैं।

    इस बीच, म्यांमार के सैन्य शासक जुंटा ने अपने सैन्य प्रशासन से देश में आपातकाल घोषित करने की तैयारी करने को कहा है। म्यांमारी सेना और विद्रोही गुटों के बीच जारी भीषण युद्ध के चलते भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में मिजो विद्रोहियों की घुसपैठ बढ़ती ही जा रही है। पिछले दो-तीन दिनों में ही पांच से छह हजार म्यांमारी आबादी भारत के मिजोरम राज्य के शरणार्थी शिविरों में डेरा डाल चुकी है।

    'शरणार्थी शिविर में रखे गए मिजो विद्रोही'

    यंग मिजो एसोसिएशन (YMA) के नेताओं के अनुसार, मिजोरम के जोखवतार में लगभग चार-पांच शरणार्थी शिविर चलाए जा रहे हैं, इन मिजो विद्रोहियों को रखा गया है। जिला प्रशासन, गैर सरकारी संगठन और वाईएमए इन्हें भोजन, दवाएं और कपड़े उपलब्ध करा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: पीडीएफ के हमले में भागकर मिजोरम पहुंचे म्यांमार के दो और सैनिक, असम राइफल्स के जवानों ने किया एयरलिफ्ट

    मिजोरम के चंफाई जिले में जोखवतार एक गांव है। जोखवतार के लिपुई में ही फिलहाल म्यांमार के 160 परिवार रह रहे हैं। इनमें बहुत से बच्चे और महिलाएं हैं। बच्चों को दाल, सेरेलेक और दूध मुहैया कराया जा रहा है।

    खबरें और भी

    म्यांमार की सीमा पर PDF का हमला

    हाल ही के घटनाक्रम में म्यांमार की सीमा पर पीपुल्स डिफेंस फोर्स (PDF) ने म्यांमार की सेना की दो पोस्टों पर हमला करके उस पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते 43 म्यांमारी सैनिक भाग कर भारत में शरण लेने आ गए। इनमें से 40 को वापस म्यांमारी सेना के हवाले कर दिया गया है। गुरुवार को विद्रोहियों के ड्रोन से किए हवाई हमलों में एक बार फिर 29 म्यांमारी सैनिक मिजोरम में घुस आए हैं।

    यह भी पढ़ें: भारतीय सीमा में घुसे म्यामांर के 2000 नागरिक, सेना और मिलिशिया ग्रुप PDF में छिड़ी जंग

    इसी तरह म्यांमार के रखाइन प्रांत को स्वायत्तता दिलाने के लिए एक अन्य विद्रोही गुट अराकन आर्मी ने बुधवार को बताया कि दर्जनों पुलिस कर्मियों और म्यांमार के सैनिकों ने उनके समक्ष आत्मसमर्पण किया है। जबकि जुंटा के प्रवक्ता का कहना है कि रखाइन राज्य को नष्ट किया जा रहा है।