Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PT Usha ने राज्यसभा के कार्यवाही की अध्यक्षता की, ट्विटर पर वीडियो किया शेयर

    By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 03:34 PM (IST)

    एथलीट और राज्यसभा सदस्य पीटी उषा ने सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ की अनुपस्थिति में राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता की। उन्होंने इस पल का एक छोटा ...और पढ़ें

    सभापति जगदीप धनखड़ की अनुपस्थिति में राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता।
    सभापति जगदीप धनखड़ की अनुपस्थिति में राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। प्रसिद्ध एथलीट पिलावुल्लाकांडी थेक्केपरम्बिल उषा ने गुरुवार को सभापति और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ की अनुपस्थिति में राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता की। पीटी उषा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उस पल की एक छोटी क्लिप भी पोस्ट की जिसमें उन्होंने इस गर्व के पल का वर्णन किया। पीटी उषा को जुलाई 2022 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उच्च सदन के लिए नामित किया गया था। नवंबर में, उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

    पीटी उषा ने किया ट्वीट

    पीटी उषा ने अपने ट्वीट में लिखा, "जैसा कि फ्रेंकलिन डी. रूजवेल्ट ने कहा था कि महान शक्ति में बड़ी जिम्मेदारी शामिल होती है, इसे मैंने राज्य सभा सत्र की अध्यक्षता के दौरान महसूस किया। मैं आशा करती हूं कि मैं इस यात्रा को अपने लोगों द्वारा निहित विश्वास के साथ पूरा करती रहूंगी।

    एथलीट पीटी उषा द्वारा यह वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद उनके समर्थकों और फॉलोअर्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "उषा, आप पर बहुत गर्व है, आपकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं। आगे बढ़ें और एक बार फिर इतिहास रचें।" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, " बहुत गर्व है, आप भारत की बेटियों के लिए एक प्रेरणा हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "आगे के लिए आपको शुभकामनाएं, उम्मीद करते हैं कि आप देश को बहुत कुछ देंगी।"

    दिसंबर में बनाया गया पैनल का हिस्सा

    दिसंबर में, पीटी उषा राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल का हिस्सा बनने वाली पहली नामांकित सांसद बनीं। सभापति और उपसभापति की गैर-मौजूदगी में यह सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगी।

    अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

    पय्योली एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध पीटी उषा ने एशियाई खेलों, एशियाई चैंपियनशिप और वर्ल्ड जूनियर इंविटेशनल मीट समेत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत के लिए कई पदक जीते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई राष्ट्रीय और एशियाई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं।

    खबरें और भी

    स्टार स्प्रिंटर ने एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक और सात रजत पदक जीते हैं। वह लॉस एंजिल्स 1984 ओलंपिक में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में एक सेकेंड से भी कम समय से पोडियम फिनिश करने में चूक गईं। लॉस एंजिल्स में उनका 55.42 सेकंड का समय अभी भी एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड के रूप में कायम है।

    यह भी पढ़ें: Shah Faesal on Adani: धारा 370 पर इस्तीफा देने वाले IAS ने किया अदाणी का बचाव, बोले- मैं उनका सम्मान करता हूं

    Adani के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट की होगी जांच! सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को करेगा सुनवाई, साजिश का लगा आरोप