Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Quad: पुर्तगाल के बाद क्वाड सदस्य आस्ट्रेलिया ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 12:00 AM (IST)

    क्वाड सदस्य आस्ट्रेलिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि हम ...और पढ़ें

    आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग (फोटो: एपी)
    आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग (फोटो: एपी)

    HighLights

    1. इससे पहले पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने भी किया था समर्थन

    न्यूयार्क, एएनआइ। क्वाड सदस्य आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNHC) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित कर रही थीं।

    यह भी पढ़ें: क्वाड देशों ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता, चीन पर परोक्ष रूप से बोला हमला

    क्या कुछ बोलीं पेनी वोंग?

    उन्होंने कहा कि अफ्रीकी संघ के नेतृत्व वाले अभियानों में यूएनएससी के योगदान के लिए शांति और सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के कारण ही आस्ट्रेलिया वर्ष 2029-30 के लिए सुरक्षा परिषद में सदस्यता चाहता है। उन्होंने आगे कहा,

    यही कारण है कि हम सुरक्षा परिषद में सुधारों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमें भारत और जापान के लिए स्थायी सीटों सहित अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, एशिया के लिए अधिक स्थायी और गैर स्थायी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि हमें वीटो के उपयोग पर प्रतिबंध सहित अधिक स्थायी सदस्यों की सदस्यता की मांग करनी चाहिए। इससे पहले बुधवार को पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने भी भारत और ब्राजील को सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता दिए जाने का समर्थन किया था।

    यह भी पढ़ें: UN में सुधार को लेकर भारत का जबरदस्त अभियान, Quad विदेश मंत्रियों की बैठक में भी UNSC के विस्तार की उठी मांग

    तुर्किये ने भी किया था समर्थन

    वहीं, भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान तुर्किये ने भी भारत की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारत जैसा देश परिषद का सदस्य बनेगा तो उनका देश बेहद गर्व महसूस करेगा।

    खबरें और भी