Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramlala First Photo : रामलला दिव्य स्वरूप में विराजमान...नहीं हटते नैन, आप भी घर बैठे कर लें प्रभु के दर्शन

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 01:32 PM (IST)

    पांच साल के रूप में चित्रित इस मूर्ति की पहली झलक सच में काफी मनमोहक कर देने वाली है। इस मूर्ति में रामलला की मासूमियत साफ झलक रही है। बता दें कि इस म ...और पढ़ें

    भगवान रामलला के आप भी करें भव्य दर्शन (Image: Jagran)
    भगवान रामलला के आप भी करें भव्य दर्शन (Image: Jagran)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद 51 इंच की मूर्ति की पहली झलक दुनिया से सामने आखिरकार नजर आ ही गई।

    पांच साल के रूप में चित्रित इस मूर्ति की पहली झलक सच में काफी मनमोहक कर देने वाली है। तो आइये आप भी इस पल को आंखों में कैद कर दर्शन करें भगवान राम का।

    इस मूर्ति में रामलला की मासूमियत साफ झलक रही है। बता दें कि इस मूर्ति को कर्नाटक के अरुण योगीराज ने बनाया है। रामलला की मूर्ति को सिर से पैर तक कई आभूषणों से सजाया गया है।

    हाथों में सोने का धनुष-बाण है तो माथा चांदी और लाल तिलक से सुशोभित है। पीली धोती पहने हुए राम लला की मूर्ति चमकदार आभूषणों के साथ मिश्रित है।

    राजसी आभूषणों के बीच फूलों की सजावट साफ देखने को मिल रही है। बता दें कि राम मंदिर हजारों मेहमानों से खचाखच भरा हुआ है, जिनमें कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: राघव रूप में भगवान राम को देख रही दुनिया, अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विराजे रामलला

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration LIVE: राम मंद‍िर में व‍िराजे रामलला, पीएम मोदी ने की आरती; देखि‍ए तस्‍वीरें