Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lakhbir Singh Landa: भारत ने लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आतंकी, बब्बर खालसा का है सदस्य; जानें क्या हैं आरोप

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 08:24 AM (IST)

    Lakhbir Singh Landa News बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य लखबीर सिंह लांडा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लखब ...और पढ़ें

    Lakhbir Singh Landa: भारत सरकार ने लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आतंकी, बब्बर खालसा इंटरनेशनल का है सदस्य
    Lakhbir Singh Landa: भारत सरकार ने लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आतंकी, बब्बर खालसा इंटरनेशनल का है सदस्य

    HighLights

    1. लखबीर सिंह लांडा को आतंकी घोषित किया।
    2. कनाडा के अल्बर्टा में है लखबीर सिंह लांडा का ठिकाना।

    एएनआई, नई दिल्ली। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य लखबीर सिंह लांडा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया है।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित किए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत यह फैसला लिया गया‌ है।

    कौन है लखबीर सिंह लांडा?

    दरअसल, लखबीर सिंह लांडा का जन्म पंजाब में हुआ था। वह कनाडा स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है। तरनतारन जिले के रहने वाले लांडा का ठिकाना कनाडा के अल्बर्टा में है।

    पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमले का आरोप

    अधिसूचना के मुताबिक, लखबीर पर आरोप है कि उसने मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर रॉकेट की मदद से हमले को अंजाम दिया था।

    लखबीर पर ये है आरोप

    इसके अलावा लखबीर सिंह ​​लांडा पर पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से आईईडी, हथियार और विस्फोटकों की सप्लाई करने का भी आरोप है।

    साथ ही लखबीर सिंह लांडा अलग-अलग आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है। जैसे आतंकी मॉड्यूल को खड़ा करना, जबरन वसूली, हत्याएं, आईईडी लगाना, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी और धन का इस्तेमाल शामिल है।

    यह भी पढ़ें- Explainer: दुनिया में रहेगी शांति या दिखेगा युद्ध का तांडव? 2024 में इन देशों पर मंडरा रहा गृह युद्ध का बादल

    साल 2021 में जारी हुआ था लुक आउट सर्कुलर

    बता दें कि लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ साल 2021 में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। NIA ने लांडा पर इनाम भी घोषित किया था। केंद्र सरकार के मुताबिक, लखबीर सिंह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। इसी के चलते उसे आतंकी घोषित किया गया है।

    इस साल अगस्त में एनआईए की विशेष अदालत ने तरनतारन जिले के किरियन गांव में आतंकी लखबीर सिंह लांडा की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था।

    यह भी पढ़ें- Hindi News Today: आज अयोध्या जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, राजस्थान कैबिनेट का होगा विस्तार; इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर