Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Yatra: बेंगलुरु हाई कोर्ट का निर्देश, कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल किए जाएं ब्लॉक

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 09:08 PM (IST)

    बेंगलुरु हाई कोर्ट ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ी यात्रा के खातों को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। मामले में एमआरटी म्यूजि ...और पढ़ें

    कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने के निर्देश
    कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने के निर्देश

    नई दिल्ली, एएनआई: बेंगलुरु हाई कोर्ट ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ी यात्रा के खातों को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश दिए हैं। कांग्रेस पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने एमआरटी म्यूजिक द्वारा कॉपीराइट किए गए संगीत का कथित तौर पर इस्तेमाल किया है। मामले में एमआरटी म्यूजिक ने यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

    यह भी पढ़े: कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra में शामिल हो सकते हैं आदित्य ठाकरे, आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेंगे राहुल गांधी

    कांग्रेस को अभी तक नहीं मिली आदेश की कॉपी

    बेंगलुरु हाई कोर्ट के आदेश को लेकर कांग्रेस के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, उन्हें अभी तक आदेश की कॉपी प्राप्त नहीं हुई है। कांग्रेस के ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है किस उन्हें बेंगलुरु हाई कोर्ट के आदेश को लेकर सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त हुई है। मामले में सुनवाई के दौरान पार्टी के ओर से कोर्ट में कोई भी मौजूद नहीं था। मामले को लेकर हम अपने स्तर पर कानूनी सलाह ले रहे हैं।

    प्रचार-प्रसार हो सकता है प्रभावित

    बता दें, अधर में पड़े कांग्रेस के राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए राहुल गांधी इन दिनों देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। कांग्रेस बड़े स्तर पर यात्रा का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार कर रही है। ऐसे में पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल ब्लॉक होने से प्रचार प्रभावित हो सकता है।

    यह भी पढ़े: Himachal Election 2022: स्मृति इरानी का राहुल गांधी पर तंज, अमेठी ने ऐसा निकाला कि अब सड़क पर कर रहे ड्रामा

    खबरें और भी