Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bangladesh Protest: 'बांग्लादेश आंदोलन के पीछे क्या विदेशी ताकतों का हाथ? पूर्व विदेश सचिव ने खोले कई राज

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 05 Aug 2024 11:02 PM (GMT+05:30)

    Bangladesh Protest शेख हसीना (Sheikh Hasina) के खिलाफ आंदोलन के पीछे विदेशी हाथ होने की आशंका है। यह बात बांग्लादेश के पूर्व भारतीय उच्चायुक्त और विदे ...और पढ़ें

    बांग्लादेश आंदोलन के पीछे विदेशी हाथ होने की आशंका : हर्षवर्धन श्रृंगला। फाइल फोटो।
    बांग्लादेश आंदोलन के पीछे विदेशी हाथ होने की आशंका : हर्षवर्धन श्रृंगला। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. बांग्लादेश आंदोलन के पीछे विदेशी हाथ होने की आशंका : हर्षवर्धन श्रृंगला
    2. इस संकट में आर्थिक कारकों और अवसरवादियों का योगदानः पूर्व विदेश सचिव

    एएनआई, नई दिल्ली। बांग्लादेश के पूर्व भारतीय उच्चायुक्त और विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला (Harsh Vardhan Shringla) ने कहा कि शेख हसीना (Sheikh Hasina) के खिलाफ आंदोलन के पीछे विदेशी हाथ होने की आशंका है। बांग्लादेश में जो भी सत्ता व्यवस्था में है, भारत उसके साथ बातचीत करेगा। दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध मजबूत हैं।

    बांग्लादेश की राजनीतिक संकट पर क्या बोले?

    उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में इस राजनीतिक संकट में आर्थिक कारकों और अवसरवादियों का योगदान है। एक अस्थिर बांग्लादेश हमारे देश के कुछ हिस्सों में अस्थिरता बढ़ा सकता है। एक शांतिपूर्ण, समृद्ध, स्थिर बांग्लादेश ही भारत के हित में है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ काम करें कि हमारे और बांग्लादेश के हित सुरक्षित रहें।

    क्या भारत में शरण लेंगी शेख हसीना?

    भारत और बांग्लादेश के बीच बेहतर संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि भारत ने बांग्लादेश की सहायता की है और बांग्लादेश ने भारत की।

    क्या शेख हसीना को भारत में आश्रय दिया जाएगा या वह अन्य देश जाएंगी, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रृंगला ने कहा कि भारत ने कभी भी अपने पड़ोस में रहने वालों को सुरक्षित आश्रय या शरण देने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह कहना मुश्किल है। श्रृंगला ने कहा कि मेरी अपनी समझ है कि कई अन्य जगहें हैं, जहां प्रधानमंत्री जा सकती हैं।

    यह भी पढ़ेंः 

    सिर्फ 45 मिनट हैं आपके पास... सेना प्रमुख का अल्टीमेटम और शेख हसीना का इस्तीफा; बांग्लादेश में तख्तापलट की इनसाइड स्टोरी

    Bangladesh Protest: 'बांग्लादेश मामले में हम केंद्र के साथ', सीएम ममता ने बंगाल के लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

    खबरें और भी