विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NIT Silchar: भारत विरोधी पोस्ट लाइक करना बांग्लादेशी छात्रा को पड़ा भारी, तुंरत वापस भेजा गया

Published: Mon, 26 Aug 2024 11:53 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2024 11:59 PM (IST)

Bangladesh Update भारत विरोधी पोस्ट लाइक करने के बाद एक बांग्लादेशी छात्रा को वापस भेज दिया गया। छात्रा असम के ...और पढ़ें

बांग्लादेशी छात्रा पर भारत विरोधी पोस्ट लाइक करने का आरोप। (फाइल फोटो)
बांग्लादेशी छात्रा पर भारत विरोधी पोस्ट लाइक करने का आरोप। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2021 में बांग्लादेशी छात्रा ने लिया था दाखिला।
  2. पूर्व छात्र की भारत विरोधी पोस्ट की लाइक।
  3. लोगों ने छात्रा की हरकत का किया विरोध।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में एक बांग्लादेशी छात्रा को भारत विरोधी पोस्ट को लाइक करना भारी पड़ गया। भारी विरोध के बाद छात्रा को बांग्लादेश वापस भेज दिया गया। एनडीटीवी ने पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी साझा की। बांग्लादेशी छात्रा असम के सिलचर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में पढ़ाई कर रही थी।

यह भी पढ़ें: शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद हिंदुओं से मिले मुहम्मद यूनुस, जन्माष्टमी पर कर दिया बड़ा वादा

पूर्व छात्र ने साझा किया पोस्ट

बांग्लादेशी छात्रा ने 2021 में एनआईटी में दाखिला लिया था। आरोप है कि छात्रा ने फेसबुक पर एक पूर्व छात्र की भारत विरोधी पोस्ट को लाइक किया। पोस्ट को साझा करने वाला छात्र भी बांग्लादेशी है। कई लोगों ने छात्रा की हरकत पर विरोध जताया।

कई जगह छात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज

खबरों के मुताबिक सिलचर के अलावा कई अन्य स्थानों पर छात्रा के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं। इस बीच असम विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्र ने मामले को उठाया। छात्र ने आरोपी छात्रा के इंटरनेट मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।

एनआईटी सिलचर में पढ़ रहे 70 बांग्लादेशी छात्र

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 11 बजे छात्रा को करीमगंज में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के माध्यम से वापस भेजा गया। एनआईटी सिलचर में करीब 70 बांग्लादेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। उधर, एनआईटी के अधिकारियों का कहना है कि छात्रा ने रविवार को छुट्टी का आवेदन किया था। उसने घर जाने की इच्छा जताई थी।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने राष्ट्रपति बाइडन से की फोन पर बात, यूक्रेन-बांग्लादेश पर हुई चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।