विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJI विवाद पर AIYAA ने मांगा बार काउंसिल के चेयरमैन का इस्तीफा, कहा- लीगल कॉकरोच आ रहे हैं

Updated: Thu, 20 Aug 2026 12:17 AM (IST)

NALSAR यूनिवर्सिटी के छात्रों से जुड़े मामले में AIYAA ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है।

ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन ने मांगा बार काउंसिल के चेयरमैन का इस्तीफा (जागरण)

ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन ने मांगा बार काउंसिल के चेयरमैन का इस्तीफा (जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के छात्रों से जुड़े मामले में ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन (AIYAA) ने गुरुवार, 20 अगस्त को प्रदर्शन का एलान किया है।

इस मामले में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने अपने फैसले को वापस ले लिया था और छात्रों से माफी भी मांगी थी।

बार काउंसिल के चेयरमैन के इस्तीफे की मांग

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 'लीगल कॉकरोच मिश्रा के खिलाफ विरोध करने और उनके इस्तीफे की मांग करने के लिए एक साथ आएंगे। प्रदर्शन सुबह 10 बजे होना है।'

सौरव दास ने लिखा, 'यह विरोध प्रदर्शन ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन ने बुलाया है। मैं किसी भी तरह के शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन करता हूं जो जवाबदेही की मांग करता है और पद पर रहते हुए आचरण के उच्च मानक तय करता है।'

कॉकरोच जनता पार्टी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने भी विरोध का समर्थन करते हुए कहा, 'BCI चेयरमैन से जवाबदेही की मांग करने के लिए कल लीगल कॉकरोच एक साथ आ रहे हैं।'

रत्ना सिंह ने एक्स पर लिखा, 'लोकतंत्र में, हर तरह का शांतिपूर्ण विरोध जायज और स्वागत योग्य है। कानूनी बिरादरी को यह समझना चाहिए कि हर आवाज मायने रखती है और जवाब व जवाबदेही की मांग करना न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है।'

क्यों होने जा रहा प्रदर्शन?

NALSAR यूनिवर्सिटी से जुड़ा यह विवाद तब शुरू हुआ, जब छात्रों ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार और प्रोफेसरों को पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के प्रस्ताव का विरोध किया था।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन ने शुरू में राज्य बार काउंसिलों को निर्देश दिया था कि वे NALSAR के मौजूदा ग्रेजुएट होने वाले बैच के किसी भी छात्र को वकील के तौर पर एनरोल न करें।

इस मामले पर सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच BCI ने अपना फैसला वापस ले लिया। इसके बाद बार काउंसिल के चेयरमैन ने छात्रों से माफी भी मांगी।

मनन मिश्रा ने कहा, 'अगर मौजूदा विवाद से जुड़ी किसी भी चीज, मेरे किसी शब्द या पत्र ने हमारे लॉ छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मुझे इसके लिए ईमानदारी से खेद है और मैं माफी मांगता हूं।'

वहीं अब ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन ने इस मामले में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। वहीं सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने इस प्रदर्शन का समर्थन करने का एलान किया है।

यह भी पढ़ें- TISS के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट नहीं होंगे CJI सूर्यकांत, नई तारीख और नए मुख्य अतिथि के नाम का एलान