Baranagar Election Result 2026: बंगाल की बरानगर हॉट सीट पर पलट गई बाजी, BJP के सजल ने एक्ट्रेस सायंतिका को हराया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बरानगर सीट का परिणाम घोषित हो गया है। भाजपा के सजल घोष ने तृणमूल कांग्रेस की सायंतिका बनर्जी को 16,956 वोटों से ह ...और पढ़ें

बीजेपी के सजल घोष ने तृणमूल की सायंतिका बनर्जी को हरा दिया। जागरण
डिजिटल डेस्क, बरानगर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का परिणाम आज (04 मई) को आ गया है। बंगाल की बरानगर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।
बरानगर सीट पर बीजेपी के सजल घोष ने तृणमूल की अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी को 16,956 वोटों से हराया है।
13वां राउंड
सजल घोष (बीजेपी) - 81,730 - 16,956 वोटों से जीते
अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल ) - 64,774
सातवां राउंड
सजल घोष (बीजेपी) - 47,113 - 12,081 वोटों से आगे
अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल ) - 35,032
छठा राउंड
सजल घोष (बीजेपी) - 39,713 - 10,196 वोटों से आगे
अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल ) - 29,517
पांचवां राउंड
सजल घोष (बीजेपी) - 33,089 - 8,307 वोटों से आगे
अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल ) - 24,782
दूसरा राउंड
सजल घोष (बीजेपी) - 12,710 - 3,868 वोटों से आगे
अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल ) - 8,842
पहला राउंड
सजल घोष (बीजेपी) - 6,472 - 2,423 वोटों से आगे
अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल ) - 4,049
बरानगर विधानसभा सीट पर इस बार 21 लोगों ने नामांकन किया था, जिनमें से चुनाव आयोग द्वारा एक नामांकन को रिजेक्ट कर दिया गया था। 20 नामांकन स्वीकार कर लिए गए थे। चुनावी मैदान में सिर्फ 10 प्रत्याशी खड़े थे।
बारानगर विधानसभा क्षेत्र दमदम लोकसभा सीट का हिस्सा है। यह विधानसभा पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले का एक शहर है, जो कोलकाता मेट्रोपॉलिटन एरिया में आता है। बारानगर में 2021 में 217,774 रजिस्टर्ड वोटर थे, जो 2019 में 208,417 थे।