बासी ब्रेड, 60 किलो फ्राइड मटर-दाल... बेंगलुरु के अस्पताल के किचन में मिला एक्सपायर्ड खाना
कर्नाटक में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान बेंगलुरु के एक बड़े निजी अस्पताल की रसोई में एक्सपायर्ड और बासी खाद्य सामग्री मिली।
-1786646041951_m.webp)
बेंगलुरु के निजी अस्पताल से एक्सपायर्ड फूड किया जब्त (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
बेंगलुरु के निजी अस्पताल की रसोई में एक्सपायर्ड खाना मिला।
स्वास्थ्य विभाग ने बासी ब्रेड, 60 किलो दाल-मटर जब्त की।
कर्नाटक में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में खाद्य सुरक्षा को लेकर चल रहे जांच अभियान के बीच अब एक बड़े निजी अस्पताल की रसोई में भी गंभीर लापरवाही सामने आई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की किचन का निरीक्षण किया तो वहां बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड और बासी खाद्य सामग्री मिली। अधिकारियों ने रवा, आइसिंग शुगर, मैदा और कई बेकरी उत्पादों समेत अन्य सामान बरामद किया।
अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान चार पैकेट एक्सपायर्ड मिक्सचर और नौ पैकेट पानीपुरी भी मिले। टीम ने बासी ब्रेड, दो प्लास्टिक चॉपर बोर्ड, पांच पैकेट मेथी के पत्ते, 30 किलो वजन के छह पैकेट फ्राइड ग्राम, 30 किलो हरी मटर का एक पैकेट और 30 किलो मूंग दाल के पांच पैकेट भी बरामद किए।
खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन की जांच
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर ने कहा था कि खाद्य सुरक्षा को लेकर जांच किसी भी प्रतिष्ठान की हैसियत देखे बिना की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। उनके निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लाइसेंसिंग एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ फूड बिजनेस) विनियम, 2011 के प्रावधानों के अनुपालन की जांच के लिए चलाया जा रहा है।
विभाग ने सभी खाद्य कारोबार संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
फाइव स्टार होटलों में भी मिल चुका है एक्सपायर्ड सामान
बेंगलुरु में खाद्य सुरक्षा को लेकर यह अभियान ऐसे समय चल रहा है, जब पिछले सप्ताह शहर के कई नामी और लग्जरी होटलों में भी जांच के दौरान गड़बड़ियां सामने आई थीं।
फोर सीजंस और शांगरी-ला समेत कुछ प्रतिष्ठित होटलों व रिसॉर्ट्स में एक्सपायर्ड दूध और खराब मांस मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कानूनी कार्रवाई शुरू की थी।
यह भी पढ़ें- कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक बंद का दिखा मिला-जुला असर, स्कूल और बस सेवाएं रहीं सामान्य
