Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप, करीब 5 घंटे की देरी से हुई रवाना

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 01:20 PM (GMT+05:30)

    बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

    इंडिगो के विमान में बम की धमकी।

    इंडिगो के विमान में बम की धमकी।

    HighLights

    1. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिली।

    2. सुरक्षा एजेंसियों की जांच में धमकी फर्जी निकली, हड़कंप मचा।

    3. 5 घंटे की देरी के बाद अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी।

    डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।

    जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की यह फ्लाइट कल रात 8:00 बजे बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली थी। लेकिन टेक-ऑफ से ठीक पहले विमान के अंदर बम की खबर वाला नोट मिलने से हड़कंप मच गया।

    सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला पूरा विमान

    धमकी भरा नोट मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं। तय नियमों (SOP) के तहत विमान को तुरंत सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षाकर्मियों और बम निरोधक दस्ते ने पूरे विमान, यात्रियों और उनके सामान की सघन तलाशी ली।

    जांच में कुछ नहीं मिला, 5 घंटे बाद उड़ान हुई रवाना

    मिली जानकारी के अनुसार गहन तलाशी के बाद जब विमान में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली, तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। यह धमकी पूरी तरह फर्जी पाई गई। सभी सुरक्षा जांच और मंजूरी मिलने के बाद, विमान ने आखिरकार देर रात 1:21 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विमान के अंदर यह फर्जी नोट किसने और क्यों रखा था।