विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठुकरा के मेरा प्यार... डिनर के बहाने गर्लफ्रेंड को बुलाया, चाक़ू मारकर लिया ब्रेकअप का इंतकाम

Published: Mon, 29 Jun 2026 04:34 PM (IST)

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने शादी को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड अंजलि की चाकू मारकर हत्या कर दी।

अंजलि और उसका प्रेमी राजीव (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

अंजलि और उसका प्रेमी राजीव (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक और खौफनाक वारदात सामने आई है यहां एक व्यक्ति ने अपनी 23 साल की गर्लफ्रेंड को डिनर पर बुलाकर कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार शादी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी जिसके बाद व्यक्ति ने लड़की पर हमला कर दिया पीड़िता की पहचान अंजलि के तौर पर हुई है। उस पर रविवार रात करीब 9:30 बजे हमला किया गया।

राजीव के बैकग्राउंड से परेशान थी अंजलि 

पुलिस के मुताबिक, अंजलि और आरोपी राजीव एक ही जगह जॉब करते थे। दोनों पिछले तीन-चार साल से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, राजीव के बैकग्राउंड की वजह से अंजलि का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था।

पुलिस ने बताया कि राजीव ने अंजलि और उसके परिवार को शादी के लिए मनाने की कई बार कोशिश की थी। हाल ही में, माता-पिता के दबाव के चलते अंजलि ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दिया था।

क्या दिया हत्या को अंजाम?

रविवार शाम को राजीव ने अंजलि को डिनर के लिए बुलाया और फिर से शादी की बात छेड़ी, जिससे उनके बीच बहस हो गई। अंजलि वहां से चली गई, लेकिन राजीव ने उसका पीछा किया।

फिर चाकू से अंजलि की गर्दन पर वार कर दिया। हमले के बाद वहां मौजूद लोगों ने अंजलि को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही मिनटों में राजीव को गिरफ्तार कर लिया। अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए MS रमैया अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु तिहरे हत्याकांड में श्वेता का प्रेमी केनेथ गिरफ्तार, दोनों ने मिलकर की थी माता-पिता और छोटी बहन की हत्या 

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में सड़क पर बड़ा हादसा; मोटरसाइकिल चलाते समय सिर पर गिरी पेड़ की सूखी डाल, हालत नाजुक