विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengaluru: चिलचिलाती गर्मी ने बेंगलुरु में बरपाया कहर, 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रिकॉर्ड; IMD ने बताया कब होगी बारिश

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 28 Apr 2024 10:00 PM (IST)

बेंगलुरु में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

चिलचिलाती गर्मी ने बेंगलुरु में बरपाया कहर। फाइल फोटो।
चिलचिलाती गर्मी ने बेंगलुरु में बरपाया कहर। फाइल फोटो।

HighLights

  1. बेंगलुरु में रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  2. 25 अप्रैल, 2016 को यहां का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

पीटीआई, बेंगलुरु। देश के कई हिस्सों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने कई जगहों पर भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है। इस  बीच, बेंगलुरु में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आठ साल पहले टूटा था रिकॉर्ड

IMD बेंगलुरु के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीपी पाटिल ने कहा कि बेंगलुरु में शनिवार को तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रविवार को यह रिकॉर्ड भी टूट गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले करीब आठ साल पहले 25 अप्रैल, 2016 को यहां का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कलबुर्गी में तापमान में मामूली गिरावट

कर्नाटक में जारी भीषण गर्मी से कलबुर्गी के लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, कलबुर्गी में मामूली गिरावट दर्ज की गई। यहां रविवार को 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले शनिवार को 42.4 डिग्री सेल्सियस था।

इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 30 अप्रैल तक बेंगलुरु में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। IMD के मुताबिक, इस दौरान बीदर, कलबुर्गी, यादगीर, विजयपुरा, चिकमंगलूर, कोडागु, मैसूर, बेलगावी, बागलकोट और रायचूर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

ओडि‍शा में हीटवेव का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी, उत्‍तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु व पुडुचेरी कई जिलों व स्‍थानों पर हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ओडि‍शा में मौसम वैज्ञानि‍क उमाशंकर दास ने बताया कि 13 दिनों से राज्‍य हीटवेव की मार झेल रहा है। यहां हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तम‍िलनाडु, पुडुचेरी, महाराष्‍ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में आंधी और आकाशीय बिजली गरजने-चमकने की संभावना है। 

यह भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्‍ली-NCR में आज से बढ़ेगी गर्मी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।