बेंगलुरु में कार से 9 करोड़ कैश जब्त, आयकर विभाग ने एक को हिरासत में लिया
बेंगलुरु पुलिस और आयकर विभाग ने एक संयुक्त अभियान में बेंगलुरु-होसुर रोड पर एक कार से 9 करोड़ रुपये नकद जब्त किए।

बेंगलुरु-होसुर रोड पर 9 करोड़ रुपये नकद जब्त

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने इनकम टैक्स अधिकारियों के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में नौ करोड़ रुपये कैश जब्त किया।
यह कैश एक कार में बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर ले जाया जा रहा था। इस सिलसिले में सचिन नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु में इनकम टैक्स यूनिट-22 के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने 18 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे होसुर रोड पर टोल के ठीक बाद एक सिग्नल पर गाड़ी को रोका।
गाड़ी को पुलिस स्टेशन लाया गया और उसमें सवार दो लोगों के साथ इनकम टैक्स अधिकारियों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गाड़ी की तलाशी लेने पर अंदर छिपाकर रखा गया नौ करोड़ रुपये कैश मिला। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक की पहचान सचिन के तौर पर हुई है, जो तमिलनाडु के थूथुकुडी स्थित सिंधु ज्वैलर्स से जुड़ा है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
