Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेंगलुरु: किराए के फ्लैट में मिला महिला का सड़ा-गला शव, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 02:03 PM (IST)

    बेंगलुरु के अडुगोडी में एक किराए के फ्लैट से 34 वर्षीय पूजा दत्ता का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह ...और पढ़ें

    मृतक महिला की पहचान 34 वर्षीय पूजा दत्ता के रूप में हुई है

    मृतक महिला की पहचान 34 वर्षीय पूजा दत्ता के रूप में हुई है

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक किराए के फ्लैट में महिला का सड़ा-गला शव मिला है। मामला अडुगोडी इलाके का है। मृतक महिला की पहचान 34 वर्षीय पूजा दत्ता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के धनबाद की रहने वाली थी।

    पूजा बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करती थी। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने उसके फ्लैट से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

    पुलिस को पूजा का शव नग्न अवस्था में सड़ी-गली स्थिति में खून से सना मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। कुंडी घर के अंदर से लगी हुई थी।

    पुलिस के अनुसार, घर के अंदर फटे हुए कागज बिखरे थे, इसलिए शक है कि उसने आत्महत्या की होगी। मौत का सही कारण पता लगाने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    मकान मालकिन ने बताया कि पूजा पिछले 3 साल से इस फ्लैट में रह रही थी और उसे आखिरी बार 23 अप्रैल को देखा गया था, जब वह राशन का सामान लेने के लिए निकली थी। पुलिस ने फिलहाल अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक पर निकले आंध्र प्रदेश के पत्रकार की चाकू मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश