Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब भारतीय पहनेंगे आरामदायक और फिट जूते, UK और US नहीं 'Bha' दिलाएगा परफेक्ट शू साइज

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 08:02 PM (IST)

    अब भारत में खुद का जूतों का साइज होगा जिसका नाम Bha रखा जाएगा। भारतीयों को अब जूतों के साइज के लिए अमेरिका और लंदन के तय मानकों पर निर्भर नहीं रहना पड ...और पढ़ें

    UK और US नहीं 'Bha' दिलाएगा परफेक्ट शू साइज (Image: Jagran)
    UK और US नहीं 'Bha' दिलाएगा परफेक्ट शू साइज (Image: Jagran)

    HighLights

    1. UK और US नहीं अब Bha दिलाएगा परफेक्ट जूतों के साइज
    2. अगले साल से मिलेगा 'आरामदायक' ऑप्शन
    3. 10 हजार लोगों पर किया गया ट्रायल

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। BH Shoes Size: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हम जूतों के लिए अक्सर यूके और यूएस के साइज पर निर्भर रहते है, लेकिन भारत अब आत्मनिर्भर की ओर एक कदम बढ़ा रहा है। अब भारत में खुद का जूतों का साइज होगा, जिसका नाम 'Bha' रखा जाएगा। भारतीयों को अब जूतों के साइज के लिए अमेरिका और लंदन के तय मानकों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    भा (Bha) नाम का प्रस्ताव भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए लाया गया। इस पहल का उद्देश्य भारत में जूते के निर्माण के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि भा (Bha) साइज 2025 तक मौजूदा यूके/यूरोपीय और यूएस साइजिंग सिस्टम को बदल देगा।

    10 हजार लोगों पर किया गया ट्रायल

    बता दें कि फुटवियर के लिए वर्तमान इंडियन स्टैंडर्ड साइज यूरोपीय और फ्रांसीसी मानकों पर आधारित है, लेकिन Bha को लाने के पीछे का मकसद देश के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए अधिक आरामदायक फिट साइज बनाना है। ये न केवल पैर की लंबाई बल्कि चौड़ाई के साइज का भी पूरा ध्यान रखेगा। इसके लिए बीते साल एक यूजर ट्रायल भी किया गया था, जिसमें लगभग 5 से 55 वर्ष के 10 हजार लोगों के ग्रुप के जूतों के साइज का स्टडी किया गया। अब इन ट्रायल के नतीजों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

    ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड को भेजी गई रिपोर्ट

    दरअसल, दिसंबर 2021 में डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री और इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर चेन्नई में 'भारतीय फुटवियर साइजिंग सिस्टम' को विकसित किया। ये भारतीयों की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से ही तैयार किया गया। हाल ही में पैन-इंडिया सर्वे ने इस पर एक रिपोर्ट ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड को अप्रूवल के लिए भेजा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कौन बनाता है EVM और VVPAT के कंपोनेंट? ECIL, BEL ने नामों का खुलासा करने से कर दिया इनकार

    यह भी पढ़ें: Bird Flu Virus: अमेरिका में बढ़ा खतरा, पाश्चराइज्ड दूध में मिले बर्ड फ्लू वायरस के अवशेष; जांच के लिए भेजे गए नमूने