Bhabanipur Seat: सुवेंदु अधिकारी ने ममता से छीनी भवानीपुर सीट, 15 हजार वोटों से दी करारी शिकस्त
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हरा दिया है। मतगणना के दौरान शुरुआती बढ़त के बावजूद ...और पढ़ें

Bhabanipur Election Result 2026:

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के चुनाव में हॉट सीट भवानीपुर विधानसभा पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया है। मतगणना के दौरान सुवेंदु और ममता के बीच कांटे की टक्कर चली, जिसमें सुवेंदु अधिकारी को कुल 73917 वोट मिले, वहीं ममता बनर्जी को 58812 वोट मिले हैं। सुवेंदु की जीत का अंतर 15105 का रहा है।
गौरतलब है कि मतगणना पूरी होने तक ममता बनर्जी आगे चलती रहीं, लेकिन सुवेंदु के बढ़ते वोट टीएमसी के लिए मुसीबत साबित हो गए। भवानीपुर सीट पर सातवें राउंड की मतगणना में ममता की बढ़त का अंतर 17 हजार से अधिक था, लेकिन 15वें राउंड में यह 2929 तक में सिमट गया।
वहीं, 16वें राउंड से सुवेंदु ने बढ़त बनाई और 17वें राउंड में 6226 वोटों से आगे निकले और 18-20वें राउंड में 15000 हजार वोटों का अंतर पार कर दिया।
पढ़ें राउंड दर राउंड अपडेट-
Bhabanipur Election Result 2026: भवानीपुर विधानसभा सीट पर शुरूआती रुझानों में ममता बनर्जी आगे चल रही हैं, वहीं सुवेंदु अधिकारी उनको टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि 86.71 प्रतिशत मतदान हुआ है।
पहला राउंड: पहले राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 3666 वोट मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 1670 वोट मिले। दोनों का अंतर 1996 का रहा।
दूसरा राउंड: दूसरे राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 1156 वोट (कुल- 4822) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 4710 वोट (कुल- 6380) वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों को कुल प्राप्त वोटों का अंतर 1558 का रहा।
तीसरा राउंड: तीसरे राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 4537 वोट (कुल- 9359) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 2081 वोट (कुल- 8461) वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों को कुल प्राप्त वोटों का अंतर 898 का रहा।
चौथा राउंड: चौथे राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 7885 वोट (कुल- 17244) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 301 वोट (कुल- 8762) वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के कुल प्राप्त वोटों का अंतर 8482 का रहा।
पांचवां राउंड: पांचवें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 8698 वोट (कुल- 25942) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 474 वोट (कुल- 9236) वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के कुल प्राप्त वोटों का अंतर 16706 का रहा।
छठवां राउंड: ममता बनर्जी को 4606 वोट (कुल- 30548) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 1919 वोट (कुल- 11155) वोट मिले।
सातवां राउंड: सातवें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 2274 वोट (कुल- 32822) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 4296 वोट (कुल- 15451) वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के कुल प्राप्त वोटों का अंतर 17371 का रहा।
आठवां राउंड: आठवें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 2700 वोट (कुल- 35522) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 4577 वोट (कुल- 20028) वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के कुल प्राप्त वोटों का अंतर 15494 का रहा।
नौवां राउंड: नौवें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 2806 वोट (कुल- 38328) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 4458 वोट (कुल- 24486) वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के कुल प्राप्त वोटों का अंतर 13842 का रहा।
दसवां राउंड: दसवें राउंड पर आधी मतगणना पूरी हो गई, जिसमें ममता बनर्जी को 2810 वोट (कुल- 41138) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 4521 वोट (कुल- 29007) वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के कुल प्राप्त वोटों का अंतर 12131 का रहा।
11वां राउंड: 11वें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 1658 वोट (कुल- 42796) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 4314 वोट (कुल- 33321) वोट मिले।
12वां राउंड: 12वें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 1933 वोट (कुल- 44729) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 4224 वोट (कुल- 37545) वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के कुल प्राप्त वोटों का अंतर 7184 का रहा।
13वां राउंड: 13वें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 1997 वोट (कुल- 46726) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 3832 वोट (कुल- 41377) वोट मिले। ममता बनर्जी 5349 वोटों से आगे रहीं।
14वां राउंड: 14वें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 1945 वोट (कुल- 48671) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 3464 वोट (कुल- 44841) वोट मिले। ममता बनर्जी 3830 वोटों से आगे रहीं।
15वां राउंड: 15वें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को 2672 वोट (कुल- 51343) मिले, वहीं सुवेंदु अधिकारी को 3573 वोट (कुल- 48414) वोट मिले। ममता बनर्जी 2929 वोटों से आगे रहीं। यह अंतर नौवें राउंड की मतगणना से लगातार कम हो रहा था।
16वां राउंड: 16वें राउंड की मतगणना में सुवेंदु ने ममता बनर्जी को करारा झटका दिया है। ममता बनर्जी को 2026 वोट (कुल- 53369) मिले, तो वहीं सुवेंदु अधिकारी को 5518 वोट (कुल- 53932) वोट मिले, जिससे खेल पलट गया। इस राउंड में सुवेंदु अधिकारी ने 554 वोटों से बढ़त बना ली।
खबरें और भी
17वां राउंड: 17वें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को सुवेंदु ने एक और करारा झटका दिया है। इस राउंड में ममता बनर्जी को मात्र 896 वोट (कुल- 54265) मिले, तो वहीं सुवेंदु अधिकारी को 6568 वोट (कुल- 60500) वोट मिले, जिससे सुवेंदु अधिकारी ने 6226 वोटों से बढ़त बना ली है।
18वां राउंड: 18वें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को सुवेंदु ने तीसरा झटका दिया है। इस राउंड में ममता बनर्जी को मात्र 1517 वोट (कुल- 55782) मिले, तो वहीं सुवेंदु अधिकारी को 6285 वोट (कुल- 66785) वोट मिले, जिससे सुवेंदु अधिकारी को 10994 वोटों की बढ़त मिल गई है।
19वां राउंड: 19वें राउंड की मतगणना में ममता बनर्जी को सुवेंदु ने चौथा झटका दिया। इस राउंड में ममता बनर्जी को मात्र 2144 वोट (कुल- 57926) मिले, तो वहीं सुवेंदु अधिकारी को 6151 वोट (कुल- 72936) वोट मिले।
20वां और अंतिम राउंड: 20वें और अंतिम राउंड की मतगणना में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चौथा और झटका दिया। इस राउंड में ममता बनर्जी को मात्र 423 वोट (कुल- 58349) मिले, तो वहीं सुवेंदु अधिकारी को 527 वोट (कुल- 73463) वोट मिले। इससे सुवेंदु अधिकारी ने 15105 वोटों से ममता बनर्जी को हरा दिया।
भवानीपुर विधानसभा सीट का इतिहास
पश्चिम बंगाल की राजनीति में कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट (159) ममता बनर्जी के लिए एक अभेद्य किला रही है, जो 1951 से अस्तित्व में है। दक्षिण कोलकाता के हिस्से आने वाली यह हाई प्रोफाइल मुकाबले का केंद्र मानी जाती है। जाता है। ममता बनर्जी ने 2011, 2016 और 2021 (उपचुनाव) में लगातार जीत हासिल की है।
बता दें कि 2021 में नंदीग्राम में हार के बाद ममता बनर्जी ने यहां से उप चुनाव लड़ा और 58 हजार से अधिक मतों से रिकॉर्ड अंतर से वापसी की। ममता की इस वापसी टीएमसी के विजेता प्रत्याशी शोभेनदेव चट्टोपध्याय ने इस्तीफा दे दिया था।
भवानीपुर विधानसभा: 2026 के चुनाव का समीकरण
राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबला है, जहां ममता के विरुद्ध भाजपा की तरफ से उनके पूर्व सहयोगी व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस सीट पर पूरे देश की नजर है।
भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव के बाद से शहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ बढ़ाई है, जिसका असर इन सीटों पर भी दिख रहा है। 2021 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में कोलकाता की कई सीटों पर भाजपा के वोट प्रतिशत में काफी वृद्धि देखी गई।
भवानीपुर लंबे समय से एक तरह का 'मिनी इंडिया' रहा है, जहां स्थानीय बंगालियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में मारवाड़ी और गुजराती व्यापारी, सिख और जैन परिवार और बड़ी तादाद में मुस्लिम मतदाता रहते हैं।
करीब 42 प्रतिशत मतदाता बंगाली हिंदू, 34 प्रतिशत गैर-बंगाली हिंदू और लगभग 24 प्रतिशत मुस्लिम हैं। इसी सामाजिक गणित ने सुवेंदु अधिकारी को ममता को उनके गढ़ में चुनौती देने के लिए प्रेरित किया है।