Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Ratna Awardee PM: नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह से पहले इन छह प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 05:11 PM (IST)

    Bharat Ratna Awardee Prime Ministers भारत सरकार ने इस वर्ष कुल 5 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने का एलान किया है जिनमें दो पूर्व प्रधानमंत्री भ ...और पढ़ें

    इन आठ प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न
    इन आठ प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, एक ही दिन में देश की तीन हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलेगा। इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी।

    लिस्ट में 53 लोगों का नाम शामिल

    ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक कितने प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। भारत सरकार द्वारा किसी क्षेत्र में सर्वोच्च योगदान देने पर भारत रत्न का सम्मान दिया जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। अब तक 48 लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है।

    वहीं, साल 2024 में कर्पूरी ठाकुर, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, स्वामीनाथन और लालकृष्ण आडवाणी को भी यह सम्मान दिया जाएगा, जिसके बाद लिस्ट में कुल 53 लोग शामिल हो चुके हैं।

    यहां देखें पूरी लिस्ट

    प्रधानमंत्री साल
    जवाहर लाल नेहरू 1955
    लाल बहादुर शास्त्री 1966
    इंदिरा गांधी 1971
    राजीव गांधी  1991
    मोरारजी देसाई  1991
    अटल बिहारी वाजपेयी 2015
    चौधरी चरण सिंह 2024 में हुआ एलान
    पीवी नरसिम्हा राव  2024 में हुआ एलान

    यह भी पढ़ें: चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न, पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान

    यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: कब हुई भारत रत्न अवार्ड की शुरुआत, अब तक कितने लोग हुए सम्मानित; पढ़ें भारत रत्न से जुड़े सभी तथ्य...

    खबरें और भी