विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिलासपुर के NTPC में मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा, वर्कर्स के ऊपर गिरा भारी भरकम कूलर; एक की मौत और 4 घायल

Published: Wed, 06 Aug 2025 04:08 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत स्थित एनटीपीसी में बुधवार को एक दुखद घटना घटी। बॉयलर के पास मेंटेनेंस कार्य ...और पढ़ें

बिलासपुर के एनटीपीसी में दर्दनाक हादसा। (फाइल फोटो)
बिलासपुर के एनटीपीसी में दर्दनाक हादसा। (फाइल फोटो)

जेएनएन, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सीपत में स्थित एनटीपीसी में बुधवार (06 अगस्त, 2025) को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक वर्कर की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है।

दरअसल, एनटीपीसी में बायलर के पास मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान एक भारी भरकम कूलर वर्कर्स के ऊपर गिर गया, जिसमें पांच लोग दब गए। मौके पर मौजूद दूसरे वर्कर्स ने किसी तरह से इस कूलर को हटाया तो देखा पांच वर्कर्स दब गए हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

अस्पताल ले जाते वक्त एक वर्कर की मौत

आनन फानन में इन वर्कर्स को अस्पताल पहुंचा गया। इनमें से दो को सिम्स रेफर किया गया, जिसमें से एक वर्कर की मौत अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई तो तीन का इलाज एनटीपीसी के अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सीपत पुलिस की टीम और डीएसपी सिद्धार्थ बघेल मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसा किस वजह से हुआ, इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 'सड़क मार्ग से आएंगे अधिकारी, तब समझेंगे जनता का दर्द', नेशनल हाईवे की जर्जर स्थिति पर कोर्ट ने NHAI को लगाई फटकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।