विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोहर्रम पर निकले जुलूस के दौरान मंदिर की छत पर चढ़कर नाचने लगे युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Mon, 07 Jul 2025 04:17 PM (IST)

बिलासपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ युवक एक मंदिर की छत पर चढ़कर नाचने लगे जिसका वीडियो सोशल ...और पढ़ें

पुलिस ने तीनों युवकों की पहचान कर ली है। युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने तीनों युवकों की पहचान कर ली है। युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।

जेएनएन, बिलासपुर। मोहर्रम पर निकले जुलूस के दौरान कुछ नाच रहे युवक पास के मंदिर की छत पर चढ़ गए। युवक वहीं पर नाच रहे थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

वीडियो प्रसारित होते ही तारबाहर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तीनों युवकों की पहचान कर ली है। युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने नाम बताने से किया इनकार

फिलहाल पुलिस तीनों युवकों के नाम बताने से इनकार कर रही है। मोहर्रम पर रविवार को तारबाहर क्षेत्र में कुछ लोग नाच रहे थे। वहां पर नाच रहे युवकों में से तीन युवक पास के एक मंदिर की छत पर चढ़कर नाचने लगे। इधर किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

वीडियो प्रसारित होते ही तारबाहर पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद मोहल्ले के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश

हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 'मैं विधानसभा चुनाव...', पटना में गरजे बागेश्वर बाबा, गजवा-ए-हिंद के नारे के साथ की पदयात्रा की घोषणा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।