विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP on Soros: 'हिंदुस्तान पर वार बर्दाश्त नहीं करेंगे', अमेरिकी बिजनेसमैन की PM मोदी पर टिप्पणी से भड़की BJP

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Fri, 17 Feb 2023 12:29 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2023 12:52 PM (IST)

BJP On George Soros भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस द्वारा पीएम मोदी पर ...और पढ़ें

अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस पर BJP का पलटवार (फोटो जागरण ग्राफिक्स)
अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस पर BJP का पलटवार (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जॉर्ज सोरोस ने भारत के लोकतंत्र में दखल देने की कोशिश की है और पीएम मोदी उनके निशाने पर हैं।

स्मृति ईरानी ने साधा जॉर्ज सोरोस पर निशाना

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि जॉर्ज सोरोस ने ऐलान किया है कि वे हिन्दुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जो हिन्दुस्तान के हितों की नहीं उनके हितों की रक्षा करेंगे। इसका मुंहतोड़ जवाब हर भारतीय को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में जॉर्ज सोरोस हैं, उन्होंने ऐलान किया है कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करेंगे और PM मोदी को अपने वार का मुख्य बिन्दु बनाएंगे।

हमने पहले भी विदेशी ताकतों को हराया- स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा कि हमारी सरकार जनता के लिए है। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी विदेशी ताकतों को हराया है। देश के खिलाफ कोई भी साजिश बर्दाश्त नहीं होगी।

'पीएम मोदी को टारगेट कर रहे हैं जॉर्ज सोरोस'

स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस एक ऐसी सरकार चाहते हैं, जो उनकी नापाक योजनाओं को सफल बनाने के लिए उनकी जरूरतों के अनुकूल हो। उनके बयानों से यह स्पष्ट है कि उन्होंने विशेष रूप से पीएम मोदी जैसे नेताओं को लक्षित करने के लिए एक अरब डॉलर से अधिक की फंडिंग की घोषणा की है।

'हर एक हिंदुस्तानी को देना चाहिए मुंहतोड़ जवाब'

भाजपा नेता ने देश से आह्वान किया है कि आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह कहना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत, जिसके केंद्र में जॉर्ज सोरोस है। उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे। जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे उसका मुंहतोड़ जवाब हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए।

कौन हैं जॉर्ज सोरोस, जिनके बयान पर भड़की BJP

बता दें कि जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर क्रोनी कैपटलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि उनके भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी से मधुर संबंध हैं। उन्होंने ये बात जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान कही। जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी पर अदाणी समूह के कथित हेरफेर में शामिल होने का भी आरोप लगाया था। जिस पर अब भाजपा ने पलटवार किया है।