Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP List: चुनावी रण में 'राम' की एंट्री, मेरठ से अरुण गोविल तो मंडी से कंगना लड़ेंगी चुनाव, भाजपा ने जारी की 5वीं लिस्ट

    By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 24 Mar 2024 10:08 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है जिनम ...और पढ़ें

    BJP ने 111 उम्मीदवारों की सूची की जारी
    BJP ने 111 उम्मीदवारों की सूची की जारी

    HighLights

    1. पुरी से संबित पात्रा तो संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान चुनावी मैदान में
    2. भाजपा ने 111 उम्मीदवारों वाली पांचवीं लिस्ट जारी की

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है जिनमें अरुण गोविल, नवीन जिंदल और कंगना रनौत शामिल हैं।  

    मेरठ से मैदान में अरुण गोविल

    रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के साथ ही लोकसभा चुनाव में भगवान राम की इंट्री हो गई है।

    नवीन जिंदल को मिला टिकट

    कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा में शामिल होने के महज घंटेभर बाद ही कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल के नाम का एलान हो गया, जबकि लिस्ट में कंगना रनौत के नाम ने भी सभी को चौंका दिया। कंगना रनौत को भाजपा ने मंडी से प्रत्याशी बनाया है।

    भाजपा की पांचवी सूची देखने और डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

    वहीं, झामुमो नेता और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भी टिकट मिला है। वे दुमका से प्रत्याशी होंगी। वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थीं।

    किस राज्य से कितने उम्मीदवार

    आंध्र प्रदेश के छह, बिहार के 17, गोवा-मिजोरम-सिक्किम के एक-एक, गुजरात के छह, हरियाणा के चार, हिमाचल-तेलंगाना के दो-दो, झारखंड के तीन, कर्नाटक-केरल के चार-चार, महाराष्ट्र के तीन, ओडिशा के 18, राजस्थान के सात, उत्तर प्रदेश के 13, पश्चिम बंगाल के 19 उम्मीदवारों का एलान किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हरियाणा में चार लोकसभा सीटों पर BJP ने तय किए उम्मीदवार, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल होंगे दावेदार

    इन दिग्गज नेताओं को मिला टिकट

    क्रमांक लोकसभा सीट उम्मीदवार
    1 मेरठ अरुण गोविल
    2 उजियारपुर नित्यानंद राय
    3 बेगुसराय गिरिराज सिंह
    4 पटना साहिब रविशंकर प्रसाद
    5 मंडी कंगना रनौत
    6 कुरूक्षेत्र नवीन जिंदल
    7 दुमका सीता सोरेन
    8 बेलगाम जगदीश शेट्टार
    9 चिक्काबल्लापुर के सुधाकरन
    10 संबलपुर धर्मेंद्र प्रधान
    11 बालासोर प्रताप सारंगी
    12 पुरी  संबित पात्रा
    13 भुवनेश्वर अपराजिता सारंगी

    यह भी पढ़ें: भाजपा ने जारी की लोक सभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर घोषित किए नाम