Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुआ करोड़ों का एक्साइज पॉलिसी घोटाला' ED की छापेमारी के बाद बीजेपी का दावा

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 12:36 PM (IST)

    AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर हो रही ED की छापेमारी पर अब बीजेपी नेता दुष्‍यंत गौतम ने हमला बोला। बीजेपी नेता ने कहा कि उन्होंने लोगों को बेवकूफ बनान ...और पढ़ें

    ED रेड पर भाजपा का दावा (Image: Jagran)
    ED रेड पर भाजपा का दावा (Image: Jagran)

    एएनआई, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है।

    इसको लेकर अब भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आवास पर करोड़ों का एक्साइज पॉलिसी घोटाला हुआ है।

    समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए बीजेपी नेता ने कहा 'संजय सिंह ने लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। करोड़ों रुपये का एक्साइज पॉलिसी घोटाला दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर किया गया था। सारी चर्चाएं उनके आवास पर ही हुई।'

    आबकारी नीति घोटाले को लेकर हो रही कार्रवाई

    बता दे कि ईडी की कार्रवाई दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति (Delhi Liquor Scam) में कथित घोटाले को लेकर चल रही है। ईडी ने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में संजय सिंह के सरकारी आवास पर रेड की है। इस दौरान संजय सिंह के आवास के बाहर CRPF की तैनाती देखने को मिली।

    आप का मोदी सरकार पर हमला

    ईडी की कार्रवाई पर अब आप पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने कहा कि आबकारी नीति एक काल्पनिक घोटाला है। वहीं, दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसे मोदी सरकार की बौखलाहट बताया है। उन्होंने कहा कि ईडी ने पिछले 15 महीनों में एक हजार से अधिक जगहों पर छापेमारी की, लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं आया।

    यह भी पढ़े: Video: सड़कें बहीं, पुल टूटे... बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता; देखें सिक्किम में आसमानी आफत का खौफनाक मंजर

    यह भी पढ़े: ED Raid Sanjay Singh: MP संजय सिंह के आवास पर ईडी का छापा, AAP बोली- अदाणी का मुद्दा उठाने पर हो रही कार्रवाई