विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा का पलटवार, कहा-केजरीवाल भगवान ही भरोसे

By T empEdited By:
Updated: Thu, 05 Feb 2015 03:37 PM (IST)

दिल्‍ली के चुनावी दंगल में बयानों का दौर चरम पर है। आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस समय भारतीय जनता पार्टी के पास पूरा सरकारी तंत्र है, लेकिन उनसे साथ भगवान हैं और जीत उन्‍हीं की होगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी दंगल में बयानों का दौर चरम पर है। आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस समय भारतीय जनता पार्टी के पास पूरा सरकारी तंत्र है, लेकिन उनसे साथ भगवान हैं और जीत उन्हीं की होगी। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल अब भगवान भरोसे ही हैं।

भाजपा ने इस समय दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस पर टिप्पणी करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया है, 'महाभारत में श्रीकृष्ण से दुर्योधन ने सेना मांगी थी। अर्जुन ने श्रीकृष्ण का साथ मांगा था। आज भाजपा के पास सारा तंत्र है। हमारे साथ भगवान है।'

दूसरी ओर, भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने केजरीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केजरीवाल अब भगवान के ही भरोसे हैं, जनता के भरोसे नहीं। वहीं पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली के विकास का चीरहरण करने वाले आज महाभारत की बात न ही करें तो अच्छा है।

दरअसल, भाजपा के सारे दिग्गज नेता दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरे हुए हैं। लगभग सभी केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। 13 राज्यों से कार्यकर्ताओं को दिल्ली में प्रचार के लिए उतारा गया है। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव के प्रचार का दौर आज शाम को खत्म हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: आप व भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प

इसे भी पढ़ें: ईवीएम मामले में आयोग ने केजरी को लगाई फटकार