विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka News: CT रवि ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा प्रदेश का यही हाल रहा तो यहां जल्द लगेगी लादेन की तस्वीरें

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Thu, 05 Oct 2023 08:21 AM (IST)

भाजपा नेता सीटी रवि ने बुधवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक को ...और पढ़ें

यही हाल रहा तो कर्नाटक में लगेगी लादेन की तस्वीरें: सीटी रवि
यही हाल रहा तो कर्नाटक में लगेगी लादेन की तस्वीरें: सीटी रवि

एजेंसी,बेंगलुरु। भाजपा नेता सीटी रवि ने बुधवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कर्नाटक को वैसे ही छोड़ दिया गया जैसे उसे चलाया जा रहा है, तो एक दिन राज्य में ओसामा, मुहम्मद अली जिन्ना, कसाब की तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी।

रवि ने बेंगलुरु में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, राज्य में कांग्रेस को सत्ता में आए 140 दिन हो गए हैं। जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आई, बेलगाम में पाकिस्तान का झंडा फहराया गया और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद जैन मुनि की हत्या की गई। यादगीर में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। बागलकोट के नवा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार टीपू सुल्तान जयंती मनाई। कोलार और शिमोगा में ईद मिलाद के जुलूस में उन्होंने टीपू सुल्तान और औरंगजेब का बड़ा कटआउट लगाया।

आज शिमोगा जाएगी भाजपा की टीम

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं की एक तथ्यान्वेषण (फैक्ट फाइंडिंग) समिति बनायी है। जो हिंसा प्रभावित शिमोगा का गुरुवार को 11 बजे दौरा करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नलीन कुमार कटील की अगुवाई वाली फैक्ट फाइंडिंग टीम में पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा और सी एन अश्वथ नारायण, पूर्व मंत्री ए ज्ञानेंद्र, शिवमोगा के सासंद बी वाई राघवेंद्र, भाजपा प्रदेश महासचिव और विधान परिषद सदस्य एन रविकुमार, विधायक चन्नाबसप्पा और विधानपरिषद सदस्य एस रूद्रेगौड़ा, डी एस अरूण और भारती शेट्टी शामिल हैं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।