विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र: भाजपा नेता की मांग-गडकरी बने सीएम

By Murari sharanEdited By:
Updated: Tue, 21 Oct 2014 08:05 PM (IST)

मुंबई। महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे आने के बाद भी सीएम पद को लेकर बनी अनिश्चतता के के बीच महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मनगंटीवार ने कहा है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे आने के बाद भी सीएम पद को लेकर बनी अनिश्चतता के के बीच महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मनगंटीवार ने कहा है कि राज्य का अगला सीएम नितिन गडकरी को बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बहुत ही अच्छे काम किए हैं। मुनगंटीवार महाराष्ट्र भाजपा की कोर कमेटी के सदस्य भी हैं।

यह पहले से कहा जा रहा है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी सीएम पद के दावेदार हो सकते हैं। हालांकि गडकरी साफ कर चुके हैं कि अब मुंबई में उनका मन नहीं लगता। वह दिल्ली में ही रहकर काम करना पसंद करेंगे। मुनगंटीवार महाराष्ट्र के उसी विदर्भ के इलाके से आते हैं जहां से नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस आते है। हालांकि इस वक्त महाराष्ट्र के सीएम की रेस में देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है।

महाराष्ट्र में मोदी लहर पर सवार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने में सफल रही है लेकिन राज्य में 'त्रिशंकु विधानसभा' बनना तय है। महाराष्ट्र में ऐसी स्थिति उभरी है जहां भाजपा और शिवसेना के फिर से करीब आने की संभावना बने। राज्य में चुनाव नतीजों एवं रूझान से मिले संकेत के आधार पर बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े से पीछे है जिससे राज्य में एक बार फिर गठबंधन सरकार की संभावना बलवती हो गई है।