विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : भाजपा विधायक पर चंदा संग्रह में अनियमितता का आरोप

Published: Fri, 03 Jul 2026 12:05 AM (IST)

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन की जांच के बीच अब मंदिर निर्माण के दौरान चंदा जुटाने में अनियमितताओं के आरोप भी सामने आए हैं।

भाजपा विधायक प्रभु चव्हाण पर चंदा अनियमितता का आरोप

भाजपा विधायक प्रभु चव्हाण पर चंदा अनियमितता का आरोप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन की जांच के बीच अब मंदिर निर्माण के दौरान चंदा जुटाने में अनियमितताओं के आरोप भी सामने आए हैं।

कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पाटिल ने उत्तर प्रदेश विशेष जांच दल (एसआईटी) को पत्र लिखकर भाजपा विधायक प्रभु चव्हाण समेत तीन लोगों के खिलाफ जांच की मांग की है।

दीपक पाटिल ने एसआईटी जांच की मांग की

बीदर जिले के चोंदोरी गांव निवासी पाटिल ने अपनी शिकायत में औरद से भाजपा विधायक प्रभु चव्हाण, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता गोपालजी और उनके सहयोगी सतीश नौबड़े पर आरोप लगाया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा संग्रह के दौरान कथित अनियमितताएं हुईं और इसी अवधि में इनकी संपत्तियों में असामान्य वृद्धि हुई।

शिकायत में बेनामी अचल संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की भी जांच कराने की मांग की गई है।पाटिल का दावा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण अभियान शुरू होने और चंदा संग्रह की प्रक्रिया के दौरान ही संबंधित लोगों की संपत्ति कई गुना बढ़ी। उन्होंने एसआइटी से इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है।

चंदा संग्रह के दौरान संपत्ति वृद्धि के आरोप

यह शिकायत ऐसे समय सामने आई है, जब राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले की एसआइटी जांच जारी है। इस मामले में अब तक आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसी बीच, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।