विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा विधायकों की मांग, बर्खास्त हों भारती, धरने पर बैठे सभी

By Edited By:
Updated: Mon, 27 Jan 2014 01:47 PM (IST)

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के सभी 32 विधायक दिल्ली सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा विधायकों की मांग है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनसे यहीं मिलने आएं और उनकी मांग पूरी करें।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के सभी 32 विधायक दिल्ली सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा विधायकों की मांग है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनसे यहीं मिलने आएं और उनकी मांग पूरी करें।

गौरतलब है कि दिल्ली के कानून व पर्यटन मंत्री सोमनाथ भारती इन दिनों अपनी हरकतों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनकी गिनती सरकार के सबसे विवादित मंत्रियों में की जा रही है। विदेशी महिलाओं के घर में जाकर छापेमारी से संबंधित विवाद हो, पुलिस अधिकारियों से कहासुनी का मामला हो या फिर मीडिया पर टिप्पणी। हर जगह उनसे जुड़े विवाद हावी होते जा रहे हैं।

पढ़ें: दिल्ली में सरकार और कांग्रेस के बीच बढ़ रहा है टकराव

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर