विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में भाजपा सांसद हुए साइबर ठगी के शिकार, मोबाइल सिम की क्लोनिंग; परिचितों से मांगे गए पैसे

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:49 AM (IST)

बंगाल के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन के बाद अब अलीपुरद्वार के भाजपा सांसद मनोज तिग्गा भी साइबर ठगी के ...और पढ़ें

बंगाल में भाजपा सांसद हुए साइबर ठगी के शिकार (सांकेतिक तस्वीर)

बंगाल में भाजपा सांसद हुए साइबर ठगी के शिकार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सांसद के वाट्सएप नंबर का सिम क्लोनिंग के लिए इस्तेमाल किया गया

  2. कुछ परिचितों ने जब इस संबंध में सांसद से संपर्क किया तब पूरे मामले का पता चला

जागरण संवाददाता, अलीपुरद्वार। बंगाल के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन के बाद अब अलीपुरद्वार के भाजपा सांसद मनोज तिग्गा भी साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। सांसद ने बुधवार को स्वयं अपने इंटरनेट पोस्ट पर यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सांसद के वाट्सएप नंबर का सिम क्लोनिंग के लिए इस्तेमाल किया गया। इसके बाद उनके नंबर से कई परिचितों को संदेश भेजकर पैसों की मांग किए जाने की बात सामने आई।

कुछ परिचितों ने जब इस संबंध में सांसद से संपर्क किया तब पूरे मामले का पता चला। सांसद मनोज ने बताया कि शुरुआत में उन्हें इस साइबर ठगी की जानकारी नहीं थी।

बाद में जब उन्हें पता चला कि उनके नंबर का इस्तेमाल कर परिचितों से पैसे मांगे जा रहे हैं तो उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सांसद के नंबर से कितने लोगों को संदेश भेजे गए और क्या किसी व्यक्ति से वास्तव में पैसे की ठगी हुई है।