विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भारत बंद का समर्थन करने वालों को बताया बेईमान

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Mon, 28 Nov 2016 12:28 AM (IST)

विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए मनोज तिवारी ने कहा की 28 तारीख को जो लोग भारत बंद में शामिल होने जा रहे है वो देश के बेईमान लोग है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष द्वारा 28 नवंबर को बुलाए गए भारत बंद का कही समर्थन हो रहा है तो कहीं विरोध। इस बीच भोजपुरी गायक और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने विवादित बयान दिया है।

उन्होंने नोटबंदी का विरोध कर रहे लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा की ये वही लोग है जिन्हें तैयारी का पूरा मौका नहीं मिला। साथ ही विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा की 28 तारीख को जो लोग भारत बंद में शामिल होने जा रहे है वो देश के बेईमान लोग है।

देश भक्त हैं कतार में...लगी है भारी भीड़...तकलीफों से सज रही ...भारत की तक़दीर.. रे भैया... भारत की तक़दीर! दिल्ली में भाजपा संवाद सेल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ इसी अंदाज में भोजपुरी गायक और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने नोटबंदी पर अपने विचारों को साझा किया।

मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मोबाइल व डिजिटल भुगतान पर जोर दिया है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को नकदी-चालित अर्थव्यवस्था से नकदीविहीन अर्थव्यवस्था में बदलने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा की कालेधन से मुकाबला करने व इससे लड़ने के लिए सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को देश भर के लोगों का समर्थन मिल रहा है।

पढ़ेंः अारटीअाई से मांगी गई देशभक्त, शहीद और देश द्रोहियों के बारे में जानकारी