Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Donate for Desh: 'धीरज साहू से मांग लीजिए ना!', कांग्रेस के डोनेशन फॉर देश अभियान पर भाजपा ने ली चुटकी

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 10:00 PM (IST)

    कांग्रेस द्वारा शुरू किए धन संग्रह अभियान डोनेशन फॉर देश पर भाजपा (BJP) ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की वंशवा ...और पढ़ें

    कांग्रेस के डोनेशन फॉर देश अभियान पर भाजपा ने ली चुटकी (Image: ANI)
    कांग्रेस के डोनेशन फॉर देश अभियान पर भाजपा ने ली चुटकी (Image: ANI)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पार्टी की स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस द्वारा शुरू किए धन संग्रह अभियान 'डोनेशन फॉर देश' पर भाजपा ने चुटकी ली है।

    पार्टी प्रवक्ताओं ने इसे 350 करोड़ नकदी बरामद होने के बाद चर्चा में आए कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जोड़ दिया तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की वंशवाद की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए अभियान को नाम ही 'डोनेट फॉर डायनेस्टी' दे दिया।

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री रिजिजू ने एक्स हैंडल पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि उनके सांसद द्वारा पैसे की लूट पकड़े जाने के बाद कांग्रेस नई योजना लेकर आई है- डोनेट फॉर डायनेस्टी। अपने तंज को तीखा करते हुए आगे लिखा कि यह योजना राजवंश की विलासितापूर्ण जीवनशैली का खर्च वहन करने के लिए लाई गई है, जिन्हें कि दूसरों के धन और अनियंत्रित शक्ति की आदत पड़ चुकी है।

    'देश से लूटकर अब देश से मांग रहे'

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने टिप्पणी की- 'देश से लूटकर अब देश से मांग रहे हैं। धीरज साहू से मांग लीजिए ना, एक सांसद से 350 करोड़ तो 52 सांसदों से? पूनावाला ने कांग्रेस के लिए प्रश्न छोड़ा तो प्रवक्ता गौरव भाटिया ने चुटकी ली-'धीरज साहू के यहां हुए आइटी छापे का सीधा असर है डोनेशन फॉर देश। डोनेशन फॉर देश की जगह नाम होना चाहिए डोनेशन फॉर डायनेस्टी।'

    यह भी पढ़ें: संसद में घटी घटना चिंताजनक, इसकी गहराई में जाना जरूरी' पीएम मोदी की दैनिक जागरण से खास बातचीत

    यह भी पढ़ें; Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा चूक पर सवाल उठा रहे विपक्ष को लोकसभा अध्यक्ष ने पूर्व की घटनाएं दिलाई याद

    खबरें और भी