विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकारः पीएम

By manoj yadavEdited By:
Updated: Wed, 04 Feb 2015 05:46 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए अब केवल दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां पूरे जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार में लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पीएम मोदी की आज अंतिम रैली है। प्रचार के अंतिम चरण में सभी पार्टियां अब कोई कसर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए अब केवल दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां पूरे जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार में लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पीएम मोदी की आज अंतिम रैली है। प्रचार के अंतिम चरण में सभी पार्टियां अब कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती हैं। दिल्ली के अंबेडकर नगर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने वाली है। मोदी ने कहा कि नतीजों के बाद हम रुकने वाले नहीं हैं। हमें दिल्ली को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाना है। पीएम ने कहा कि दिल्ली में हवा का रुख बिल्कुल साफ है। दिल्ली में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनेगी।

पीएम ने कहा कि जब लोकसभा के चुनाव में इतनी भीड़ नहीं आती थी, उसके बाद भी हम चुनाव जीत गए। इस बार की भीड़ देखकर हमारा दिल गदगद हो गया। हम उस तरह की विकास करना चाहते हैं जिससे गरीबों की जिंदगी में बदलाव आए। दिल्ली की जनता से पीएम ने कई वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर आपको अपनी जिंदगी बदलनी है तो हम आपके पास आए हैं। आप हमें आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाइए। जनता की आवाज इश्वर की आवाज होती है मुझे जनता की आवाज सुनाई दे रही है, भाजपा जीतने वाली है

आज भारत का नाम पूरी दुनिया में बड़े सम्मान के साथ लिया जा रहा है। पूरी दुनिया भारत का लोहा मानने लगी है। पूरे विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है। हमारे देश की जनता के कारण भारत की दुनिया में जय-जयकार हो रही है। इसलिए दिल्ली के विकास के लिए पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाइए। पीएमे दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में अस्थिर सरकार से विकास रुक गया। पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी तो दिल्ली के विकास का पहिया रुकेगा नहीं।

ओपिनियन पोल के गलत बताते हुए पीएम ने कहा कि इसके पहले कई बार सर्वे गलत साबित हो चुके हैं। इस बार भी गलत साबित होंगे। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। वाराणसी के सर्वे में मुझे हारा हुआ बताया गया था। लेकिन हम वहां पर चुनाव जीत गए।

पीएम ने कही कि विपक्ष को इस बात की हैरानी है कि एक गरीब मां का बेटा कैसे भारत का प्रधानमंत्री बन गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर वार करते हुए कहा कि जो लोग इमानदारी का चोला पहनकर चलते थे, उनका कच्चा चिट्ठा खुल गया। रात के अंधेरे में वे किस तरह से काला कारननामा करते हैं।

पीएम ने पूर्वोत्तर के लोगों को भी लुभाने की कोशिश की। उ्नहोंने कहा कि पूर्वोत्तर के भाई बहनों को बरगलाया जा रहा है। हमारे विजन डॉक्यूमेंट में गलती थी। हमने उसमें तुरंत सुधार किया। पीएम ने कहा कि चुनाव आते हैं और संपन्न हो जाते हैं। लेकिन देशवासियों को बांटने का काम नहीं करना चाहिए। देश की एकता पर आंच नहीं आने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम बयानबाजी नहीं कर रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लड़ रहे हैं। आप पर हमला बोलते हुए पीएमे ने कहा कि झूठ बोलने वालों के लिए जिंदगी में कभी जगह मत देना। अगर आपको अपनी ज़िन्दगी बदलनी है, तो मैं आप से आज आशीर्वाद मांगने आया हूं। मेरी राजनीति का एक ही रास्ता है, एक ही मकसद है, और एक ही मंत्र है, वह है- विकास।

पढ़ेंः खुद के सर्वे में 'आप' ने थपथपाई पीठ, केजरी सबसे पसंदीदा सीएम कैंडिडेट

पढ़ेंः दिल्ली में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकारः पीएम